Breaking News
Jamshedpur Police Action : आजादनगर में अवैध कफ सिरप की खरीद-बिक्री करते दो लोग पकड़े गए, उधर, बागबेड़ा में भी पोपो मुंडा के पकड़ाने की चर्चा Jamshedpur/Ranchi : झारखंड में खनिजों की लूट और बालू सिंडिकेट से गरीबों के घर का सपना चकनाचूर: अभय सिंह Jamshedpur : गंडक रोड काली पूजा की तैयारियों का शंखनाद, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन Jamshedpur : दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक सेवा की सौगात, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाएगा अर्पण परिवार Delhi : ਮਾਤਾ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ’ਚ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ National Akali Dal : ਆਨਲਾਈਨ ਗੇਮਿੰਗ ਦੇ ਜਾਲ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨੈਸ਼ਨਲ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਗੂੰਜਦਾਰ ਮੁਹਿੰਮ, ‘ਮੋਬਾਈਲ ਛੱਡੋ, ਮੈਦਾਨ ਨਾਲ ਨਾਤਾ ਜੋੜੋ’
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ शुभारंभ, बाल राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने सभी का मन मोहा

SHARE:

रविवार संध्याकाल में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का होगा ऑडिशन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जमशेदपुर में हर ओर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन संपन्न हुआ। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी  पढ़े : Tatanagar : ट्रेन से उतरने में हॉकर के पैर कटे, धड़ल्ले से चल रहे अवैध वेंडिंग का काम

प्रतियोगिता में नन्हें नौनिहालों के राधा कृष्ण का बाल रूप अद्भुत छटा बिखेर रहा था। बांसूरी बजाते बालकृष्ण एवं आकर्षक परिधान में सजी राधा रानी ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। मनमोहक प्रस्तुति के आधार पर 20 प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया गया। ये सभी चयनित प्रतिभागी 26 अगस्त के फाइनल में आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। मंदिर समिति की ओर से प्रतिभागियों की अधिकतम उम्र सीमा 10 वर्ष तक तय की गई थी।

वहीं, प्रतियोगिता में 6 माह से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चे-बच्चियों ने सभी को अपने मनमोहक प्रस्तुति से आनंदित किया। इस दौरान जज के रूप में रम्यता प्रफुल्ल, राजश्री और कोमल गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बालरूप में राधा कृष्ण की मनमोहक छवि को देखकर मौजूद दर्शक अभिभूत नजर आए और बाल-कृष्ण के नटखटपन की दर्शकों ने जमकर प्रशंसा एवं सराहना की। कल रविवार को सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन होगा।

वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। आयोजन में सिदगोड़ा समेत जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी भाग लेते हैं। कहा कि जन्माष्टमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यगण पूरी तन्मयता से लगे हैं। कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सूर्य मंदिर में पुजारियों द्वारा पूरे विधि-विधान से जन्मोत्सव पूजन किया जाएगा।

इस दौरान मंच संचालन सूर्य मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने किया। इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, कमलेश सिंह, शशिकांत सिंह, शैलेश गुप्ता, कंचन दत्ता, राकेश सिंह, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर