Breaking News
Jamshedpur Police Action : आजादनगर में अवैध कफ सिरप की खरीद-बिक्री करते दो लोग पकड़े गए, उधर, बागबेड़ा में भी पोपो मुंडा के पकड़ाने की चर्चा Jamshedpur/Ranchi : झारखंड में खनिजों की लूट और बालू सिंडिकेट से गरीबों के घर का सपना चकनाचूर: अभय सिंह Jamshedpur : गंडक रोड काली पूजा की तैयारियों का शंखनाद, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन Jamshedpur : दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक सेवा की सौगात, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाएगा अर्पण परिवार Delhi : ਮਾਤਾ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ’ਚ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ National Akali Dal : ਆਨਲਾਈਨ ਗੇਮਿੰਗ ਦੇ ਜਾਲ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨੈਸ਼ਨਲ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਗੂੰਜਦਾਰ ਮੁਹਿੰਮ, ‘ਮੋਬਾਈਲ ਛੱਡੋ, ਮੈਦਾਨ ਨਾਲ ਨਾਤਾ ਜੋੜੋ’
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिरसानगर में सिवरेज लीकेज और ओवरफ्लो से लोग बेहाल, विधायक सरयू राय की अनदेखी पर उठे सवाल

SHARE:

भाजपा नेता दिनेश कुमार ने दिया समाधान का आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बिरसानगर ज़ोन संख्या 3ए के निवासी, हनुमान मंदिर के पास सिवरेज लीकेज और ओवरफ्लो की समस्या से पिछले एक साल से जूझ रहे हैं। पाइपलाइन रोड पर फैला सिवरेज का गंदा पानी न केवल इलाके में गंदगी और बदबू फैला रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर विधायक सरयू राय के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और संज्ञान लेने का अनुरोध किया लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस पहल नहीं किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : नामदाबस्ती के नए प्रधान ने संभाला चार्ज, बदला गया निशान साहेब का चोला

स्थानीय विधायक की इस अनदेखी से लोग बेहद नाराज हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने रविवार को ज़ोन नंबर 3 स्थित पाइपलाईन रोड का दौरा किया और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने विधायक सरयू राय की नाकामी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि लोग एक साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं, और विधायक ने अब तक कुछ नहीं किया। यह लापरवाही और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

दिनेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही इस समस्या का समाधान के लिए सक्षम प्रयास करेगी। दिनेश कुमार ने मौके स्थल से ही दूरभाष द्वारा संबंधित कॉर्पोरेट घराने के अधिकारियों से बात किया और उनसे समस्या के स्थायी समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा, ताकि लोगों को इस दयनीय स्थिति से जल्द राहत मिल सके। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, महामंत्री नरेश प्रसाद, तापस कर्मकार, अनूप पांडेय, जितेंद्र तिवारी, निरंजन स्वाई, अश्विनी गुप्ता, दिलेश पोद्दार, अनिल अग्रवाल, सुब्रतो सेतुवा सहित अन्य मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर