Potka : विधायक संजीव सरदार ने टीएमएच प्रबंधन से वार्ता कर 2,70,000 का बिल कराया माफ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे पोटका प्रखंड अंतर्गत मानपुर पंचायत के ग्राम कमलपुर निवासी सहदेव पटबांधा की तबीयत बिगड़ने के कारण परिजनों द्वारा उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में बेहतर ईलाज के लिए भर्ती किया गया था। इसके पश्चात ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 2,90,000 /– रुपया हो जाने से परिजनों ने अस्पताल में कुल 20,000 /– रू० ही जमा कर पाए थे।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : आर डी टाटा सी यूनिट के 96 बैच के छात्रों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में अपने शिक्षकों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परिवार की वित्तीय स्थिति काफी खराब होने के कारण वह अस्पताल का बकाया राशि 2,70,000 /– रू देने में असमर्थ थे, जिसके कारण अस्पताल से परिजनों को शव नहीं मिल पा रहा था। परिजनों के द्वारा इसकी सूचना पोटका विधायक संजीव सरदार को दी गई।

विधायक संजीव सरदार ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से वार्ता कर बकाया बिल 2,70,000 /– रू माफ कराया, जिसके पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को शव सौंपा गया। इसके लिए मरीज के परिजनों ने विधायक को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर