WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : देश के वैज्ञानिकों और बीजेपी से माफी मांगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : सोमू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के वरीय सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान का पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण भी देश में बहुत से बुजुर्ग, नौजवान, बच्चियां खांसी और जुकाम से मौत की भेंट चढ़ गए हैं. झारखंड में उत्पाद विभाग में बहाली को लेकर जारी परीक्षा में अभ्यार्थियों की मौत होने के बाद विपक्ष का हमला किये जाने पर मुख्यमंत्री ने अपना बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि कोविड वेक्सीन से मौतें हो रही है, जिस वैक्सीन को अन्य देशों ने बंद कर दिया है. उसे बेधड़क हमारे देश में उपयोग में लाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अंदर विपक्ष के लोग बड़ी चतुराई से टीकाकरण के नाम पर चंदा वसूली की गई, जिसका हिसाब भाजपा को देना होगा. मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व सांसद की बेटी साधारण बीमारी के कारण दुनिया से चल बसी.

इस पर भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबूलाल, हिमांता बिसवा, अमर बाउरी कर्मवीर और बीजेपी झारखंड को ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री का यह बयान बीजेपी को बदनाम करने और देश के वैज्ञानिकों को बदनाम और बेइज्जत करने वाला है. इसके लिए मुख्यमंत्री को भाजपा और वैज्ञानिकों से माफी मांगनी चाहिए. यदि मुख्यमंत्री ऐसा नहीं करते हैं तो उनका पुतला जलाने का काम भाजपा के कार्यकर्त्ता करेंगे. वहीं, सोमू ने यह भी हमला किया कि पांच साल पहले जो वादे किये थे उसमें वे खरा नहीं उतरे हैं. बीजेपी इस चुनाव में उन्हें सत्ता से उखाड़ने का काम करेगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर