Breaking News
Jamshedpur Crime : जनगणना कर्मी बनकर घर में घुसे बदमाश, बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटा Jamshedpur : वज्रपात की चपेट में आए दो किशोर, हालत गंभीर Jamshedpur : नक्सली असीम मंडल समेत छह वांछितों के पोस्टर जारी Germany : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦਿਹਾੜੇ ’ਤੇ ਸਮਾਗਮ ਸਜਾਉਣ ਵਾਲੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਤੇ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ : ਪੰਥਕ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਜਰਮਨੀ Delhi : 1984 ਦੇ ਸਿੱਖ ਕਤਲੇਆਮ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਦੀ ਸ਼ੋਕ ਸਭਾ ‘ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ, ਭਾਜਪਾ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਕਰਤੂਤ ਨੇ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਹਿਰਦੇ ਵਲੂੰਧਰੇ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਿਕਾਸਪੁਰੀ DSGPC : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਘਰ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਭਾਜਪਾ ਐਮ.ਪੀਜ਼ ’ਤੇ ਸਰਨਾ-ਜੀ.ਕੇ. ਦੀ ਚੁੱਪੀ, ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ’ਤੇ ਹੀ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਣ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਨੇ ਘੇਰਿਆ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में 180 टन साफ सफाई, स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया

SHARE:

क्षेत्र को स्वच्छ बनाना ही मुख्य उद्देश्य : सुनील गुप्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर की मांग पर विधायक संजीव सरदार द्वारा बागबेड़ा क्षेत्र में जेसीबी, हाइवा, टाटा एस गाड़ी सहित मजदुरो से 180 टन साफ सफाई संपन्न हो जाने के पश्चात स्वच्छता जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित सारे लोगों ने शपथ लेकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

इस अभियान को टाटा स्टील यूं आई एस एल (जुस्को) एवं जेएनएसी के संयुक्त तत्वाधान में संचालित की गई। इस अभियान में जुस्को एवं जेएनएसी के कई पदाधिकारियो ने भी शामिल होकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावे बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्थानीय लोगों ने भी शामिल होकर अपना पूर्ण समर्थन और भरपूर सहयोग दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अभियान में स्वच्छता से संबंधित कई स्लोगन का कट आउट भी हाथ में लेकर, नारे लगाकर स्वच्छता के प्रति स्थानीय लोगों को जागरुक करते हुए नजर आ रहे थे। स्वच्छता के प्रति एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा था। बागबेड़ा क्षेत्र के कई स्थानों पर साफ सफाई संपन्न हो जाने के बाद स्वच्छता जागरूकता अभियान उसी स्थान पर चलाया गया।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेडा क्षेत्र में बागबेडा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा मैदान के समीप, बागबेडा रामनगर हनुमान मंदिर के नजदीक, मजार के सामने, गांधीनगर बजरंगबली के सामने, फटा पाइप के समीप, वॉयरलैस मैदान के बगल में सुलभ शौचालय के पास महिनो से रखे हुए कचरो का ढेर को उठाकर साफ सफाई कर दिया गया है।

इस तरह सारे स्थानो पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को जागरुक कर स्वच्छता के प्रति स्वच्छ अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया। पंसस सुनील गुप्ता ने बताया कि साफ सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। छूटे हुए स्थानो को चिन्हित कर साफ सफाई किया जाएगा और वैसे स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, सुरेश निषाद, मुखिया नीनु कुदादा, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, झामुमो बागबेड़ा कॉलोनी के अध्यक्ष अजीत सिंहा, राजु ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी भोला झा सहित कई लोगों उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर