WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : दुर्गापूजा में बिष्टुपुर पुलिस रहेगी तत्पर, अफवाह फैलाई तो नपेंगे

SHARE:

बिष्टुपुर थाना में शांति समिति की बैठक, समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के मद्देनजर बिष्टुपुर थाना के प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, ट्रैफिक थाना प्रभारी मनोज कुमार तिवारी, शांति समिति के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, सचिव गुरचरण सिंह भोगल, सहित शांति समिति के सदस्य एवं दुर्गापूजा कमेटी के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बिष्टुपुर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा को संपन्न कराना था। दुर्गा पूजा कमेटी से आए हुए प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से पूजा के दरमियान साफ सफाई, यातायात की दुरुस्त व्यवस्था, पेड़ों की छंटाई, बिजली-पानी की उपलब्धता इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की, जिसे थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने जुस्को के साथ मिलकर समाधान करने का आश्वासन दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

साथ ही प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत दुर्गा पूजा मनाने पर बल दिया। डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने एवं सोशल मीडिया में किसी प्रकार की भी फेक न्यूज़ पर ध्यान नहीं देने की बात कही और कहा कि ना ही इसे फॉरवर्ड करें, जिससे कि माहौल बिगड़े।

समिति के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि समिति के सदस्य प्रशासन एवं दुर्गापूजा कमेटियों के साथ सेतु का काम करें, ताकि किसी प्रकार की समस्या आने पर प्रशासनिक स्तर से अति शीघ्र पूरा किया जा सके। खासकर विसर्जन के समय शांति समिति के सभी सदस्य दुर्गापूजा कमेटी के साथ संपर्क बनाए रखते हुए कंधे से कंधा मिलाकर विसर्जन तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं एवं प्रशासन के साथ संपर्क रखें।

मीटिंग में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, सचिव गुरचरण सिंह भोगल, अरुण सिंह, मंटू कुमार शर्मा, मेराज खान, महेश्वर प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रजिया बेगम, इम्तियाज़ खान, हरि सिंह राजपूत, सागर मुखी, शेखर, राजेश गुप्ता, नीरू सिंह, नियाज अहमद, रंजीत सिंह, फसी खान, सावुद खान, इंद्रपाल सिंह, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह, शशि तिवारी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर