Jamshedpur : गांधी जयंती पर बागबेड़ा कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर ली गई शपथ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर बागबेड़ा कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। इसके बाद सारे लोगों ने शपथ लेकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी लिया। स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सर्वप्रथम बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत चित्रगुप्त पूजा मैदान में स्थानीय लोगों के सहयोग से मैदान परिसर में सारे कूड़ा करकट को एक जगह एकत्रित कर उसे उठाकर पूरे मैदान को स्वच्छ बनाया गया है।

मैदान को स्वच्छ हो जाने से स्थानीय बच्चे इस मैदान में खेल सकेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से एक जुट होकर शपथ भी ली, कि अपने-अपने घर के आस-पास हम स्वच्छ रखेंगे। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से बागबेडा क्षेत्र में जेसीबी, हाईवा, टाटा एस, मजदूर के द्वारा साफ सफाई अभियान करवाया जा रहा है जो लगातार जारी है। वर्तमान में 200 टन से भी ज्यादा कचरा का उठाव किया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाज सेवी हरेंद्र सिंह, रिंकू , हरिशंकर मिश्रा, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र शर्मा, अशोक सिंह, विनोद तिवारी, सुरेश तिवारी, संजीव कुमार, धर्मवीर सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, मोनू, विनीत मिश्रा सहित कई लोगों उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें