Happy Birthday Tata Workers Union President : आदरणीय अध्यक्षजी, जन्मदिन की शुभकामनाएं, मगर एक भ्रम भी है, असली जन्मतिथि तो बताइए

SHARE:

 टुन्नू चौधरी का साल में दो बार मनाया गया बर्थडे

चरणजीत सिंह.

टाटा स्टील के मान्यता प्राप्त मजदूर संगठन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मगर टाटा स्टील के कमेटी मेंबरों के साथ टाटा स्टील के कर्मचारियों में एक भ्रम भी है। आदरणीय अध्यक्ष महोदय का जन्मदिन कौन सा है। 3 महीने 2 दिन पहले 6 जून को साकची न्यू बारी मैदान क्लब हाउस और टीएमएच के सामने कैंसर रेस्टहाउस में भी टुन्नू चौधरी का जन्मदिन मनाया गया। अब 8 अक्टूबर को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में भी टुन्नू चौधरी ने जन्मदिन का गुलदस्ता लिया। दो-दो दिन जन्मदिन। टाटा वर्कर्स यूनियन के कुछ कमेटी मेंबरों से रहा नहीं गया तो उन्होंने टुन्नू चौधरी से अनुरोध किया, अपने जन्म की असल तारीख तो बताइए।

ये भी पढ़ें : Tata Steel Big News : इस वित्तीय वर्ष में टाटा स्टील के भीतर दुर्घटना में तीसरी मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में टुन्नू चौधरी को मिला जन्मदिन का गुलदस्ता

8 अक्टूबर 2024 को बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में आफिस बेयरर और कमेटी मेंबरों ने अपने अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू का जन्मदिन मनाया। यूनियन उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, नितेश राज, संजय सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, सहायक सचिव अजय चौधरी, श्याम बाबू, कमेटी मेंबर अश्विनी माथन समेत कई लोगों ने मंगलवार को टुन्नू चौधरी को जन्मदिन का गुलदस्ता दिया। हैप्पी बर्थडे के गीत गाए गए, यह दिन बार बार आए। खूब ठहाके लगाए गए। यूनियन के आफिस बेयरर्स एवं कमेटी मेंबरों ने अपने अध्यक्ष का जन्मदिन सोशल मीडिया पर भी मनाया। इस बीच टाटा वर्कर्स यूनियन के कुछ कमेटी मेंबरों को याद आया कि बीते 6 जून 2024 को भी उन लोगों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष महोदय का जन्मदिन मनाया था। प्रचारित भी हुआ था कि यूनियन अध्यक्ष ने सादगी दिखाई। साकची के बारी मैदान क्लब हाउस में उन्होंने पौधरोपण किया। टीएमएच अस्पताल के सामने कैंसर रेस्टहाउस में मरीजों के तिमारदारों एवं गरीबों में फल और भोजन का भी वितरण किया था।

ये भी पढ़ें : Tata Steel Exlusive : टाटा वर्कर्स यूनियन में भीतर ही भीतर शैलेश सिंह के उत्तराधिकारी की तलाश

6 जून 2024 को यूनियन अध्यक्ष को गुलदस्ता देते टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मैम्बर

टाटा वर्कर्स यूनियन के 214 कमेटी मेंबरों ने आपसी संवाद के लिए औपचारिक रूप से वाट्सअप समूह बनाया हुआ है। 8 अक्टूबर की शुरुआत हुई तो कुछ कमेटी मेंबरों ने यूनियन अध्यक्ष के लिए बधाई संदेश डालना शुरू किया। पिलेट प्लांट के कमेटी मेंबर विभाकर राय से नहीं रहा गया। उनका संदेश वायरल हुआ, कुछ महीने पहले हम लोग इस ग्रुप में अध्यक्षजी को बधाई संदेश दिए थे, लेकिन आज फिर मना रहे हैं। कोई बताइए कि उनके जन्मदिन की असल तिथि क्या है। एक और कमेटी मेंबर हरिओम सामने आए। बिभाकर राय की शंका का समाधान करने की मंशा दिखाई। बताया कि उनके जन्मदिन की असल तारीख 6 जून है। उस दिन हम लोगों ने कैंसर रेस्टहाउस में फल एवं भोजन का वितरण किया था और शाम में यूनियन कार्यालय में केक कटिंग भी हुआ था। कुछ कमेटी मेंबरों ने टाटा स्टील में टुन्नू चौधरी के बाबत ऑनलाइन रिकार्ड खंगाला। ऐसे लोग 6 जून को भी असल तारीख बता रहे हैं। जन्मदिन की असल तारीख क्या है, यह तो आदरणीय अध्यक्ष महोदय ही बता पाएंगे। अगर 6 जून ही असल तारीख है तो 8 अक्टूबर को सुगंधित पुष्पों से बना खूबसूरत गुलदस्ता क्यों। खैर, टाटा वर्कर्स यूनियन के लोग जन्मदिन की तारीख पता करने की जहमत उठाते रहे। टुन्नू चौधरी को एक बार फिर बधाई….

ये दिन बार-बार आए, हर बार हम दिल से गाएं
         तुम जियो हजारों साल, हर दिन यूं ही मुस्कुराएं.

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें