Breaking News
Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विसर्जन घाटों का SDO ने किया निरीक्षण

SHARE:

घाट पर पर्याप्त रोशनी, बेरीकेडिंग, साफ सफाई, गोताखोर, लाइफ जैकेट, एम्बुलेंस, विसर्जन रुट, डेंजर जोन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग आदि की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा व खरकई नदी के विभिन्न घाट में प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने घाट पर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया ताकि विसर्जन के दिन आने वाले श्रृद्धालुओ को कोई समस्या न हो। अनुमंडलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विसर्जन के दिन ड्यूटी में लगाये गए सम्बन्धित सुपर जोनल व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने ड्यूटी स्थल का दौरा कर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त कराएं।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यदि किसी भी विसर्जन स्थल पर व्यवस्था में कोई कमी मिलती है तो अपने सम्बन्धित नोडल अधिकारी से समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा लें। उन्होंने निर्देशित किया कि मूर्ति स्थल से लेकर विसर्जन मार्ग व विसर्जन स्थलों पर सभी तैयारियां पहले से ही दुरूस्त कर लिए जाएं जिससे शान्तिपूर्ण व व्यवस्थापूर्ण ढंग से प्रतिमा का विसर्जन सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने बीडीओ, सीओ, नगर निकाय पदाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाय।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । उन्होने श्रद्धालुओं से अपील किया कि गहरे पानी में नहीं जाएं जिससे जनहानी की कोई संभावना बने। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी, साथ ही सभी विसर्जन का ड्रोन से निगरानी के अलावा सीसीटीवी तथा वीडियोग्राफी से भी नजर रखी जाएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर