Ranchi Breaking : खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

SHARE:

रांची।

झारखंड की राजधानी रांची खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी गुरुवार को चार से पांच बसों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. रांची बस स्टैंड पर कई बसों में आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.आग किस वजह से लगी, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है. कई अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे हैं. घटना में कितने का नुकसान हुआ है यह आग बुझने के बाद ही मालूम चलेगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें