Jamshedpur Sikh Samaj : गुरदर्शन को निकला 150 लोगों का जत्था, Tatanagar स्टेशन पर दी गई गर्मजोश रवानगी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सीजीपीसी के पदाधिकारियों ने गुरदर्शन के लिए जमशेदपुर से निकले लगभग 150 श्रद्धालुओं को गर्मजोश रवानगी दी। सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बोले सो निहाल सतश्री अकाल के उद्घोष के साथ तीर्थयात्रियों को रवानगी दी गई। स्टेशन पर मौजूद सीजीपीसी के पदाधिकारियों में महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, चंचल सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरीक सिंह, दमन सिंह, सुरेंद्र सिंह छिंदे, सुरेंद्र पाल सिंह, हर्षपाल सिंह समेत राजनीतिक पार्टी से दिनेश कुमार और सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया भी रवानगी देने पहुंचे।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया और उन्हें जलपान की सेवा पहुंचाई गई। भगत सिंह फैंस क्लब द्वारा प्रायोजित तीर्थयात्रा सोमवार को रात 9:00 बजे जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से अमृतसर के लिए रवाना हुई, जो दिनांक 16 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे अकाल तख्त श्री हरमंदिर साहिब में पहुंचेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

डेढ़ सौ श्रद्धालुओं का जत्था श्री गुरु रामदास जी की पावन धरती के दर्शन करने के बाद तख्त श्री केसगढ़ साहिब आनंदपुर में दर्शन करने के लिए रवाना होगा उपरांत श्री मणिकरण साहिब हिमाचल प्रदेश के दर्शन करते हुए तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के दर्शन करते हुए जमशेदपुर वापस लौटेगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें