WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : कुचाई में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.
सरायकेला –खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत लोपटा गांव में छापामारी करते हुए पुलिस ने विदेशी शराब की अवैध निर्माण करते हुए एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 4000 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ-साथ शराब बनाने की सामग्री, खाली बोतल, बोतल के उपर लगने वाला लोगो और रेपर बरामद किया है. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

घेराबंदी कर की गई छापेमारी

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर अवैध शराब एवं मादक पदार्थ को लेकर छापामारी की जा रही है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई के लोपटा गांव में छापामारी की गई जहां गांव से थोड़ी दूर में जंगल किनारे एक मिट्टी के मकान को घेराबंदी करते हुए छापामारी की गई. यहां से 4000 लीटर अवैध विदेशी शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ये हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए लोगों का नाम सालुका बांकिरा, रामलाल हेंब्रम, गणेश मुंडा, राम सोई औक सिंकू सोय शामिल है.

ये हुआ बरामद

388 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 20 लीटर वाला जार में भरा हुआ अवैध अंग्रेजी शराब 18 जार, 40 लीटर वाला गैलन में भरा हुआ अवैध अंग्रेजी शराब 03 गैलन, एक 35 लीटर वाला गैलन में भरा हुआ अवैध अंग्रेजी शराब, 200 लीटर के ड्रम में शराब बनाने वाला स्प्रीट भरा हुआ 04 ड्रम, कांच के खाली बोतल 34 पेटी, दो बड़ा प्लास्टिक बोरा में भरा हुआ प्लास्टिक बोतल, शराब के बोतल का ढक्कन 02 प्लास्टिक के बड़ा बोरा में भरा हुआ, बोतल का लोगो स्टीकर जिसमें रायल स्टेग एवं किंग्स गोल्ड लिखा हुआ, एक बड़ा प्लास्टिक बोरा में भरा हुआ, खाली कार्टून 15 बंडाल, 50 लीटर का सफेद रंग का गैलन में करीब 15 लीटर शराब में मिलाने वाला रंग भरा हुआ, 500 लीटर का 02 खाली सिन्टेक्स, प्लास्टिक के 04 सफेद रंग की बाल्टी, 20 लीटर वाला पानी के खाली जार 25 पीस, लाल रंग का एक हिरो होण्डा HF डील्कस मोटर साईकिल और 4 मोबाईल फोन शामिल है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर