Breaking News
Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : बास्को के बाद गणेश महाली का भाजपा से इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष मरांडी को भेजा त्यागपत्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा को लेकर 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों के स्वागत और विरोध का दौर शुरू हो चुका है. बरसों से टिकट की आस लगाए बैठे वैसे उम्मीदवार जिन्हें टिकट नहीं दिया गया अब वे खुलकर पार्टी के खिलाफ बगावती रुख अख्तियार कर चुके हैं. इस फेहरिस्त में अब भाजपा के कद्दावर नेता और दो बार सरायकेला विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी गणेश महाली भी शामिल हो गए हैं. 

तीन दिन पूर्व उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर जिला अध्यक्ष के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता बताया था. मगर जैसे ही टिकट की घोषणा हुई उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. 

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रविवार को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में अपनी भावनाओं से अवगत कराते हुए लिखा है कि 25 वर्षों से भाजपा का एक सच्चा एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में मैंने पार्टी और संगठन को तन मन धन के साथ दिन-रात मजबूत करने का कार्य किया. वर्तमान में पार्टी पहले जैसा नहीं रहा और अभी बाहर से आए लोगों की मनमानी चल रही है जिसके कारण मैं दुखी मन से पार्टी छोड़ रहा हूं. उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से टिकट मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी बातचीत हुई है. विदित हो कि गणेश महाली खरसावां से टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे. मगर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ पार्टी में शामिल होने वाले सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को टिकट दिए जाने के बाद बास्को बेसरा और अब गणेश महाली ने बगावत का रुख अख्तियार कर लिया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर