Breaking News
Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली JDU Jharkhand : जदयू के राष्ट्रीय संगठन में धर्मेंद्र तिवारी की एंट्री, पश्चिम बंगाल की कमान भी सौंपी Press Club Off Jamshedpur : 21 नवंबर को जुटेंगे कोल्हान के पत्रकार, माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह Jamshedpur : लाला लाजपत राय और शहीद करतार सिंह सराभा को नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि Jamshedpur : छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में डकैती की योजना बनाते 5 गिरफ्तार, 2 फरार 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

जमशेदपुर की परसूडीह पुलिस ने छोटा गोविंदपुर के पास एक निर्माणाधीन फ्लैट में छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रेलवे कॉलोनी निवासी सुजल गोप, सुभाषनगर निवासी दिनेश पात्रो उर्फ शुरु बाबू, पूर्णाडीह निवासी राकेश पाल उर्फ सोना भगत, काली मंदिर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले सनुप गोप और जादूगोड़ा निवासी असीम दास शामिल है।

आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद किया है। शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा गोविंदपुर के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन में कुछ लोग जमा हुए है जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। सूचना पर एक टीम का गठन कर छापेमारी करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Gambhir Car Associate Motion Ads

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को देख मौके से दो लोग फरार हो गए जबकि पांच लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस को देख सुजल गोप ने अपने पास रखे हथियार को छिपा दिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से हथियार बरामद किया गया। पूछताछ में सभी ने बताया कि वे लोग एकजुट होकर डकैती करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने पूर्व में कुछ लोगों से रंगदारी की भी मांग की है। डीएसपी ने बताया कि सुजल और दिनेश के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में फरार अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर