WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Politics : राज्य में युवाओं की अनदेखी एवं वादाखिलाफी पर कांग्रेस एवं अन्य दलों के दर्जनों युवा भाजपा में हुए शामिल

SHARE:

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी में किया स्वागत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कांग्रेस और अन्य दलों के दर्जनों युवा रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में युवाओं को पार्टी का अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर अरविंद महतो, निमाई अग्रवाल, किरण सिंह, विजय पांडे, सौरभ सुमन, गौरव कुमार सिंह, रंजन दुबे, के. संतोष, सागर सिंह, रवि सिंह, रविशंकर सिंह, रीता सिंह, अनुज श्रीवास्तव, विशेष पांडेय, अभिषेक सिंह समेत अन्य युवक भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, कार्यालय प्रभारी सुबोध झा, कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, लकी सिंह राजपूत, समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शामिल युवाओं को पार्टी की नीति-सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा आज देश के हर कोने में फैल चुकी है। मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत ने देश की जनता में नई आशा और विश्वास का संचार किया है। राज्य के झामुमो-कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ सबसे अधिक धोखा और छल किया है। आज प्रदेश का युवा आने वाले भाजपा सरकार के नेतृत्व से आशान्वित है। भाजपा परिवार में सभी युवाओं का स्वागत हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी युवा साथी पार्टी की विचारधारा को अपनाते हुए देश और समाज की सेवा में जुटेंगे।

पार्टी में शामिल युवाओं ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, देश के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं की सेवा भावना से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पिछले पांच साल में राज्य की झामुमो-कांग्रेस सरकार ने युवाओं के हितों की सबसे ज्यादा अनदेखी की है। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी युवा पूरी मजबूती से भाजपा-एनडीए की सरकार बनाने में योगदान देगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर