Breaking News
Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली JDU Jharkhand : जदयू के राष्ट्रीय संगठन में धर्मेंद्र तिवारी की एंट्री, पश्चिम बंगाल की कमान भी सौंपी Press Club Off Jamshedpur : 21 नवंबर को जुटेंगे कोल्हान के पत्रकार, माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह Jamshedpur : लाला लाजपत राय और शहीद करतार सिंह सराभा को नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि Jamshedpur : छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Sikh : अकाल तख्त के फरमान का सत्कार करते हुए एक नवंबर को कृत्रिम सजावट के बजाय केवल घी के दिये जलायें: सीजीपीसी  

SHARE:

अकाल तख्त साहिब का फरमान; बंदी छोड़ दिवस पर शहीदों की याद में बिजली की सजावट से बचें और घी के दीये जलाएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कोल्हान में सिखों की धार्मिक सिरमौर संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने श्री अकाल तख़्त के उस फरमान का स्वागत और संगत से फरमान को तामील करने की अपील की है, जिसमें कहा गया है कि एक नवंबर को बंदी छोड़ दिवस के मौके पर सिख कत्लेआम के शहीदों की याद में अपने घरों में केवल घी के दिए जलायें तथा कृत्रिम और बनावटी सजावट से बचें।

Gambhir Car Associate Motion Ads

बुधवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने संगत के नाम संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है की एक नवंबर के लिए अकाल तख्त द्वारा जारी फरमान का सत्कार करते हुए कोल्हान ही नहीं बल्कि समूची झारखण्ड की संगत को कृत्रिम रौशनी की बनावटी सजावट को त्याग कर घरों में घी के दिए जलाने चाहिये।

जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने भी अकाल तख्त के फरमान का हवाला देते हुए संगत से अपील की है कि शहीदों के नाम कृत्रिम सजावट न कर, केवल घी के दिए ही जलाये जाएँ यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सिख समुदाय के लिए बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। उन्होंने 1 नवंबर, शुक्रवार को सिखों के छठे गुरु महाराज गुरु हरगोबिंद साहिब जी की याद में केवल घी के दीये जलाने की सलाह दी है और किसी भी प्रकार की बिजली की सजावट न करने का अनुरोध किया है। यह निर्देश 1984 में हुए सिख कत्लेआम की 40वीं बरसी के मद्देनजर दिया गया है।

ज्ञानी रघुबीर सिंह ने घोषणा की है कि इस साल केवल दरबार साहिब पर ही बिजली की सजावट की जाएगी। दुनिया भर की सिख संगत को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों और गुरुद्वारों में केवल घी के दीये जलाएं और बिजली की सजावट से परहेज करें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर