Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सचिन पायलेट औऱ सुप्रिया श्रीनेथ के रोड शो में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग, लगे अजय कुमार जिंदाबाद के नारे

SHARE:

शासक (राजा) बनाम जनसेवक की लड़ाई है, जनता को निर्णय करना है – सचिन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय कुमार के प्रचार के कांग्रेस के स्टार प्रचारक सब पार्टी के महासचिव सचिन पायलेट और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेथ ने रोड शो कर लोगों से डा. अजय कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की. सबसे पहले सचिन पायलेट, सुप्रिया श्रीनेथ और डा. अजय कुमार ने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड से बीजेपी का सफाया करने का संकल्प लिया. रोड शो साकची गोलचक्कर से गुजरते हुए स्टेट माइल रोड के रास्ते 

रामलील मैदान, भालूबासा चौक, एग्रीको चौक, गोलमुरी हो कर आर.डी.टाटा चौक फिर काशीडीह चौक से गुजरते हुए जेएनएसी चौक पर रोड शो सभा मे तब्दील हो गया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान आगे आगे हजारी की संख्या में बाइक सवार चल रहे थे. पूरे रास्ते में लोगों ने सचिन पायलेट, सुप्रिया श्रीनेथ औऱ डा. अजय का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया वहीं नेताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार कर डा. अजय के पक्ष में वोट करने की अपील करते रहे. इस दौरान राहूल गांधी जिंदाबाद,सचिन पायलट जिंदाबाद, सुप्रिया श्रीनेथ सा, डा.अजय जिंदाबाद, कांग्रेस प्राटी जिंदाबाद का नारे लगते रहे. रोड शो के दौरान कई जगहों मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत व अभिनन्दन किया.

साकची गुरुद्वारा में सिख समाज ने किया सचिन पायलट का स्वागत

रोड शो के दौरान सचिन पायलट, सुप्रिया श्रीनेथ औऱ डा. अजय ने दरबार साहिब में माथा टेका. इस दौरान सिख समाज द्वारा नेताओ को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया.

डा. अजय ने जो काम खाकी में किया था अब वो काम खादी में करेंगे- सुप्रिया

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेथ ने मंगलवार को रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने जमसेदपुर के एसपी रहते जिस प्रकार अपराधझ को खत्म किया था अगर आपने समर्थन दिया तो अब वो खादी में जमशेदपुर से एक परिवार के आंतक और भय को समाप्त कर सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर का आपके सपने के पूरा करेंगे. उन्होने कहा की जमशेदपुर पूर्वी की जनता को डर और आतंक के साये से बाहर निकालनेके लिए डॉ अजय कुमार चुनावी मैदान मे है, एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री सह ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास के परिवार का आतंक है तो दूसरी और इसपर लगाम लगाने वाले प्रत्याशी डॉ अजय कुमार है, वो निडर है निर्भिक है. जहां खाकी वर्दी मे रहकर उन्होने जनता को आतंक से मुक्ति दिलाई थी वहीँ अब खादी मे वें जनसेवा कर रहें हैँ, उन्होने कहा की डॉ अजय कुमार विधायक बनकर नहीं बल्कि जनसेवक बनकर जनसेवा की भाव रखते हैँ, वें शिक्षा, स्वास्थ और चहुमुखी विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मे उतरे हैँ, उनके पास विजन भी है और मिशन भी, साथ ही कहा की आईपीएस के पद पर रहकर उन्होंने जमशेदपुर मे काम किया है, और जमशेदपुर पूर्वी से भय और आतंक को दूर करने मे डॉ अजय कुमार सक्षम हैँ.

शासक(राजा) बनाम जनसेवक की लड़ाई है,जनता को तय करना है – सचिन

आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव सचिन पायलट ने कहा की यह लड़ाई शासक(राजा) बनाम जनसेवक के बीच है. एख परिवार जो जमशेदपुर की जनता को अपनी प्रजा समझता है. उसका मानना है कि वो जो आदेश जनता के पूर्वी को देगी व हीं जनता मानेगी. जैसा की राजकीय शासन में होता है. एक परिवार जो लगातार 25 वर्षों जनता का शोषण करता रहा है. वहीं दूसरी ओर डा. अजय कुमार है जो आम लोगों के दुख सुख में हमेशा खड़े रहते है उन्होंने लोगों का हमेशा साथ निभाया है. जनता को तयकरना है कि उन्हें एक शिक्षित ईमानदार नेता चाहिए या आतंक भय फेलाने वाला परिवार. उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के भेद भाव की नीति पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र री मोदी सरकार ने झारखण्ड केसाथ अन्यायकिया है. लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपये झारखंड सरकार का केंद्र के पास बकाया है. यदि वो फंड राज्य को मिलता को निश्चित रुप से विकास के काम होते. केंद्र सरकार द्वारा जिस प्रकार की सरकारी एंजेसियों का दूरुपयोग कर रही है. वो जगजाहिर है.

सचिन ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रति झारखंड की जनता का विश्वास और बढ़ा है, विगत पांच वर्षो मे इंडिया गठबंधन ने जनता के हित मे कई एक कार्य किये हैँ, वहीँ भाजपा के ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा की चुनाव के वक्त भाजपा को एनआरसी, मंदिर और गौ माता याद आती है, इनको किसान, खाद, शिक्षा, गरीबी, मेहँगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे याद नहीं रहते हैँ, भाजपा के घमंड को देश की जनता ने विगत लोकसभा चुनाव मे ही चकनाचूर कर दिया था, राज्य की जनता केंद्र सरकार और भाजपा से नाराज है और इसका जवाब जनता इवीएम मे बटन दबाकर देगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर