New Year Kirtan Darbar : गुरु नानक सेवा दल ने दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार की तैयारी शुरु की, अगले साल से नई पीढ़ी संभालेगी कार्यक्रम की कमान : मंटू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में पूर्व के वर्षों की भांति शहर का सिख समुदाय इस साल की विदाई तथा नए साल का आगाज श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन हजूरी में बैठकर मनाएगी। इसकी तैयारी आयोजक संस्था गुरु नानक सेवा दल ने शुरू कर दी है।

साकची गुरुद्वारा के गुरु रामदास लंगर हॉल में गुरुवार को हुई पहली बैठक में संस्थापक अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह मंटू ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह कथा वाचक श्री दरबार साहिब, अमृतसर, भाई गुरकीरत सिंह तथा भाई कमलजीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर के साथ ही गुरुद्वारा साहब साकची के हजूरी रागी जत्थे ने 30 एवं 31 दिसंबर के महान कीर्तन दरबार में हाजिरी भरने की हामी प्रदान कर दी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि 30 एवं 31 दिसंबर के दोपहर में गुरु का अटूट लंगर तथा शाम के दीवान में सिख जत्थेबंदियों द्वारा रिफ्रेशमेंट का इंतजाम रहेगा। सभी सिख जत्थेबंदियों की और से भरपूर सहयोग का आश्वासन उन्हें मिल चुका है।

अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, डा उधम सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, हरदयाल सिंह, गुरदीप सिंह काके ने कहा कि संगत को दो दिन का इंतजार रहता है और हमें बढ़-चढ़कर सहयोग करने तथा जिम्मेदारी देने की जरूरत है।

सोनारी के प्रधान तारा सिंह ने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी देने तथा जोड़ने का आग्रह किया. इस पर प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि अगले साल से युवा के मजबूत कंधों पर कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी रहेगी.

बैठक में लंगर की जिम्मेवारी सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू तथा जोड़ों की सेवा सिख नौजवान सभा साकची यूनिट को सौंप दी गई। हरविंदर सिंह मंटू की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत जत्थेदार जरनैल सिंह ने अरदास से की।

बैठक में ये रहे उपस्थित

इसमें सरदार दलबीर सिंह, तरसेम सिंह सेम्मे, प्रधान तारा सिंह, सुखविंदर सिंह, साहिब सिंह, हरविंदर सिंह, अमरीक सिंह मिक्के, हरभजन सिंह पप्पू, निक्के सिंह, रेखराज सिंह रिकी, युवराज सिंह जुगनू, अमरीक सिंह, पप्पू भाटिया नानक सिंह, अवतार सिंह, साबी सिंह बलबीर सिंह काकू, तरनप्रीत सिंह बन्नी, ताज प्रीत सिंह, रौनक सिंह, प्रिंस सिंह, ट्विंकल सिंह, श्याम सिंह भाटिया, गुरप्रीत सिंह, रोहित दीप सिंह, कुलविंदर सिंह आदि शामिल हुए।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें