Breaking News
World Toilet Day : विश्व शौचालय दिवस पर साकची सुलभ इंटरनेशनल में कटा केक, स्वच्छता का दिया संदेश, अंदर पढ़ें कब और किस देश में हुई थी इस दिवस की शुरुआत Patna : ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ 360ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸਕ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਤਿਆਰੀਆਂ ਤੇਜ਼, 13 ਤੋਂ 15 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਜੁੜੇਗਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸੰਗਤ ਇਕੱਠ Canada Sikh : “ਵਪਾਰ ਨਹੀਂ, ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਚਾਹੀਦੀ”, ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਵੈਨਕੂਵਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ Delhi Sikh Sangat : ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਮੁੜ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼, ਸਾਹਿਬਪੁਰਾ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਤੇ ਐੱਸਆਈਟੀ ਗਠਿਤ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ Jamshedpur Court : अधिवक्ता भगवान दास के निधन पर 20 नवंबर को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे जमशेदपुर के वकील Jamshedpur : आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का विरोध, स्वामी अयप्पा मंदिर कमेटी ने डीसी से लगाई गुहार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ईसाई संतों के नाम पर स्कूल खोलने वाले पर कार्रवाई करें मुख्यमंत्री : पप्पू, सेंट जेवियर स्कूल धनबाद की मान्यता खत्म की जाए

SHARE:

जमशेदपुर।

वरीय अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय जनता दल नेता सुधीर कुमार पप्पू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख ईसाई संतों के नाम पर स्कूल खोलने वाले बहुसंख्यक समुदाय के व्यक्ति अथवा संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रा की आत्महत्या प्रकरण के मद्देनजर धनबाद तेतुलमारी सेंट जेवियर स्कूल की मान्यता खत्म करने के साथ ही उसके निदेशक, प्रिंसिपल एवं संबंधित टीचर को गिरफ्तार करने तथा स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की है।

उनके अनुसार देश मे मिशनरियों के खिलाफ दुष्प्रचार कर गलत धारणा बनाई जा रही है। धनबाद छात्रा आत्महत्या प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं संघ समर्थित संगठन से जुड़े लोगों के सोशल मीडिया में ट्वीट एवं फेसबुक में संदेश को देखकर समझा जा सकता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उससे एक कदम आगे बढ़ते हुए नेशनल प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने कर्नाटक के एक अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान को जोड़ते हुए समाचार प्रकाशित किए हैं कि सनातन धर्म को दबाने और पहचान मिटाने की कोशिश हो रही है और छात्रा का बिंदी लगाना कहीं से भी कोई बड़ा अपराध नहीं है जिसके लिए उसे स्कूल से हटाया जाए या शिक्षिका प्रिंसिपल को उसे डांटना पड़े।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह भी मांग की है कि वह मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को यह निर्देश जारी करें कि सोशल मीडिया में छात्रा आत्महत्या दुखद प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ 153 ए एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कारवाई किया जाना चाहिए जिससे लोगों को सबक मिल सके।

बाबूलाल मरांडी सरीखे नेता जो पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उन्हें जिम्मेदारी पूर्वक सोच समझकर बयान देना चाहिए था। क्योंकि उन्होंने स्कूल का नाम संत जेवियर देखा तो धर्म को आधार बनाकर ट्वीट करने में देरी नहीं की और जिसे उनके समर्थक और कई संगठनों ने रिट्वीट कर एक धर्म विशेष के प्रति विद्वेष पूर्ण वातावरण बनाने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। ऐसे नेताओं को सबक सिखाया जाना जरूरी है। जो हर घटना को धर्म, जाति वर्ग भाषा के चश्मे से देखते हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर