Breaking News
Army Jawan Death in Hazaribagh: जंगल में पेड़ से लटका मिला फौजी, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; मौत ने खड़े किए सवाल Love Affair Murder: शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने रच दी खौफनाक साजिश! पूर्णिया में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार BRICS Threat Case Deoghar: BRICS धमकी की जांच पहुंची देवघर, गुजरात पुलिस ने दबोचा संदिग्ध युवक; ई-मेल से मिले सुरागों ने बढ़ाया रहस्य Jamshedpur : पाकिस्तान ने फिर दिखाया घटियापन, 104 सिख श्रद्धालुओं को भारत आने से रोका : सतनाम सिंह गंभीर Saraikela Intak : सरायकेला-खरसावां में इंटक की कमान रश्मि खनूजा के हाथों में Pakistan BRICS Entry: BRICS में एंट्री को पाकिस्तान की बेचैनी, क्यों अटकी है राह? भारत की मंजूरी बनी सबसे बड़ी चुनौती
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को लेकर कांग्रेस ने भी मोर्चा खोला, कार्यपालक अभियंता से मिले जिलाध्यक्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बागबेड़ा ग्रामीण वृहत जलापूर्ति योजना के कार्य के मंथरगति से होने के विषय को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार के कार्यालय पहुंचा। जहां जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता के नाम से एक पत्र सौंपा।

जिसमें जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता से कहा कि आम जनता को पानी पहुंचाने का कार्य आप के विभाग से कब पूरा किया जाएगा। इस पर कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं उपस्थित प्रतिनिधि मंडल से कहा कि मैं 25 मार्च तक बागबेड़ा ग्रामीण वृहत जलापूर्ति योजना के तहत बागबेड़ा किताडीह हरहरगुट्टू, करनडीह, खासमहल आदि क्षेत्रों में लाभ उठाने वाले लाभुकों के बीच जल उपलब्ध करा दूंगा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आगे जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि लोगों में ऐसी भ्रांतियां फैली है कि विभाग के पास पैसे की कमी है। इस विषय पर आपका क्या मंतव्य है, जिस पर कार्यपालक अभियंता ने जिला अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि विभाग के पास किसी भी प्रकार का पैसे का कोई कमी नहीं है। योजना को पूर्ण करने के लिए हर स्थिति में हम लोग तत्पर हैं। कुछ ट्रेंचिंग के कार्य बच्चे हैं रेलवे लाइन के नीचे 80 मीटर जिसे करने में कामगारों को थोड़ा परेशानी हो रहा है। जिसे कुछ दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। यह कार्य होते ही क्षेत्र के लोगों को पानी पहुंचाने का कार्य भी पूरा हो जाएगा।

कार्यपालक अभियंता ने आगे बताया कि सपडा में इंटकवेल का कार्य पूरा हो गया है। ट्रांसफार्मर लगाकर सर्वप्रथम मोटर को चालू करने का प्रक्रिया चल रहा है, राॅ वॉटर लाने का कार्य को द्रुत गति से पूरा करने के लिए विभाग के अभियंता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और संवेदक को हर हाल में समय रहते कार्य करने के लिए कहा गया है। हमने जनता तक पानी पहुंचाने का निर्देश दे दिया गया है। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ यह भी कहा कि यदि इस कार्य में विलंब होने की किसी भी प्रकार का कारण आता है, तो इसकी जानकारी मुझे उपलब्ध कराई जाए। आवश्यकता पड़ने पर विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री से अभिलंब मिलने का कार्य करूंगा क्योंकि आने वाले कुछ महीने में जल संबंधित बहुत बड़ी समस्या पैदा हो जाती है।

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, प्रदेश सचिव देबू चटर्जी, प्रदेश सचिव सामान्य कुमार, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, जिला के उपाध्यक्ष विजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अतुल गुप्ता, महामंत्री राजा ओझा, प्रमोद मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव, मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, रणजीत सिंह, सनी सिंह, निखिल कुमार, केडी मुंडा कृष्णा, रामचंद्र टुडू, ओमप्रकाश, रंजन कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर