Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने घोड़ाबांदा मण्डल में चलाया सदस्यता अभियान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

घोड़ाबांदा खड़ंगाझाड़ मार्केट में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दीपक पॉल, भाजपा नेता गणेश सोलंकी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय गोराई समेत दर्जनों कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उपस्थित नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों पर प्रकाश डालते हुए सभी नए सदस्यों को पार्टी की मजबूती के लिए योगदान देने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : समाज और पार्टी में निभाई सेवाभाव से जिम्मेदारी : रघुवर दास

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रत्येक 6 वर्षों में सदस्यता अभियान चलाया जाता है. झारखंड में इस अभियान के तहत 61 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वहीं, युवा मोर्चा का लक्ष्य 10 लाख सदस्य बनाने का है. सदस्यता ग्रहण करने के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 पर संपर्क किया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल पार्टी के विस्तार के लिए नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर