WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : सिमडेगा, गुमला, खुंटी व चतरा के रेल नेटवर्क से जुड़ने से होगा झारखंड का विकास

SHARE:

  • झारखंड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पूरा किया सर्वे का काम
  • राज्य सरकार ने रेलवे बोर्ड को भेजा रिपोर्ट, जनता में हर्ष का माहौल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सिमडेगा, गुमला, खूंटी और चतरा जिला मुख्यालय को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम शुरू हो गया है. इस संदर्भ में झारखंड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है. झारखंड में अभी तक उक्त चार जिला मुख्यालय रेल सुविधा से वंचित है. जिसके लिए यहां की जनता वर्षों से रेलवे की मांग को लेकर संघर्षरत है. सिमडेगा जिला मुख्यालय में रेल लाओ अभियान आंदोलन के तहत लगातार 15 वर्षों से संघर्षरत सामाजिक कार्यकर्ता दीपेश निराला ने उक्त जिलों में सर्वे का कार्य पूरा होने और राज्य सरकार द्वारा रेलवे बोर्ड को इस संदर्भ में रिपोर्ट भेजे जाने पर सरकार को धन्यवाद दिया है और मांग किया है कि जैसा कि सर्वे में दर्शाया गया है लोहरदगा से गुमला 55 किलोमीटर और गुमला से सिमडेगा 43 किलोमीटर को जोड़ने का सर्वे हुआ है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् ने ईसीएचएस के नए OIC का किया स्वागत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसका विस्तार सिमडेगा से करीब 28 किलोमीटर और करते हुए इस रेललाइन को उड़ीसा के राजगांगपुर रेलवे स्टेशन तक करने से यह पूरा रेल सर्किट हावड़ा मुंबई मेन रेललाइन से जुड़ जाएगा, जिससे लोहरदगा का अल्युमिनियम का अयस्क बॉक्साइट, इत्यादि कोरबा छत्तीसगढ़ स्थित देश की सबसे बड़ी अल्मुनियम फैक्ट्री नाल्को तक पहुंच पाएगा, जिससे यह आदिवासी बहुल वन आच्छादित अति पिछड़ा क्षेत्र काफी तीव्र गति से विकास करेगा और रेलवे के कारण यहां निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी जिससे पानी की आपूर्ति भी निर्बाध होगी. इस क्षेत्र में सैकड़ों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के साधन पैदा होंगे और कल-कारखानों का जाल बचेगा. क्योंकि खनिज के साथ-साथ यह क्षेत्र वन उत्पाद के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है. साथ ही साथ खूंटी को हटिया रेलवे स्टेशन से और चतरा को हजारीबाग रेलवे स्टेशन से जोड़ना जनहित में एक बहुत बड़ा कार्य होगा और इस तरह पूरे झारखंड का सभी जिला रेलवे नेटवर्क से जुड़ जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Giridih : सशस्त्र सीमा बल ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चिकित्सा शिविर किया आयोजित

उक्त परिस्थितियों में दीपेश निराला ने सरकार के साथ-साथ रेलवे बोर्ड से मांग किया है कि भेजे गए उक्त सर्वे रिपोर्ट को जल्द मंजूरी देते हुए चारों जिला मुख्यालय को देश के रेलवे नेटवर्क से जुड़वाने का काम कर संवेदक चयन कर उक्त कार्य को यथाशीघ्र जनहित में करवाया जाय और इस परियोजना को लाभ एवं हानि के तराजू में न तौला जाय. खूंटी सहित उक्त चारों जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने से यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को एक बड़ी श्रद्धांजलि होगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर