Breaking News
Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत/वार्ड में सरकारी योजना के क्रियान्वयन का लिया जायजा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी 11 प्रखंडों एवं नगर निकायों के लिए नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक शनिवार को अपने प्रखंड व नगर निकाय क्षेत्र के किसी एक पंचायत/वार्ड का निरीक्षण किया जाता है. इसी क्रम में अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने पटमदा के खेड़ुआ पंचायत, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज ने घाटशिला के बड़ाजुड़ी पंचायत, जिला नियोजन पदाधिकारी ने बोड़ाम के कुईयानी पंचायत, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद ने मुसाबनी के कुईलीसुता पंचायत,  कार्यपालक दण्डाधिकारी अमन कुमार ने धालभूमगढ़ के महुलीशोल पंचायत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने डुमरिया का कांटाशोल पंचायत, कार्यपालक दण्डाधिकारी धालभूम चंद्रजीत सिंह ने जमशेदपुर सदर के बड़ाबांकी पंचायत, एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार ने पोटका के हेंसलआमदा पंचायत, एलआरडीसी घाटशिला ने बहरागोड़ा के ब्राह्मणकुंडी पंचायत, एसडीओ घाटशिला सुनिल चंद्र ने चाकुलिया के लोधाशोली पंचायत, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने गुड़ाबांदा के अंगारपाड़ा पंचायत का निरीक्षण किया.

इसे भी पढ़ें : Ghatshila : कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय ने जुगसलाई नगर परिषद में विकास कार्यों के क्रियान्वयन का जायजा लिया तथा सरकारी संस्थाओं के माध्यम से आमजनों को दी जाने वाली सुविधाओं व सेवाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में सभी नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक पंचायत में क्रियान्वित मनरेगा योजनाएं, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, हेल्थ सब सेंटर, जन वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया गया. सरकार की संस्थाओं के माध्यम से किस प्रकार लोग लाभान्वित हो रहे हैं, इसके जांच के उद्देश्य से क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है. विद्यालयों में पठन-पाठन के अलावा उपलब्ध संसाधनों का रखरखाव, स्कूली बच्चों को मिलने वाली सरकार की योजनाओं का लाभ, आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषाहार वितरण, बच्चों एवं गर्भवती माताओं के सेहत की निगरानी व उचित परामर्श, स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं की उपलब्धता व अन्य चिकित्सीय सेवाओं, चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की जांच की जा रही है. वहीं जन वितरण प्रणाली दुकानों से ससमय खाद्यान्न का वितरण, साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती मनरेगा की योजनाओं का सघन अनुश्रवण इस पंचायत स्तरीय निरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य है जिससे विकास कार्यों की योजनाएं निर्बाध गति से सुचारू रूप से संचालित होती रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर