Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नेताजी के रहते देश आजाद होता तो भारत बंटा नहीं होता – सरयू राय

SHARE:

  • जब न फोन था, न संचार के अन्य साधन, तब भी नेताजी को देश भर के लोग जानते थे
  • नेताजी की योजना से देश चलता तो आज ज्यादा विकसित होता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अगर नेताजी भारत को आजाद कराने में सफल हो गये होते तो आज देश बंटा नहीं होता. उन्होंने यह भी कहा कि 1937 में नेताजी ने अपना जो प्लानिंग कमीशन बनाया था, उसके हिसाब से देश चलता तो ज्यादा विकास करता, ज्यादा आगे बढ़ता. नेताजी की स्मृति दुनिया के प्रायः हर देश के निवासियों में है. आप अंदाजा लगाएं कि जिस वक्त भारत में संचार के इतने साधन नहीं थे, न सबके पास रेडियो और न ही टेलीफोन था, उस दौर में भी भारत का बच्चा-बच्चा नेताजी के बारे में जानता था. इससे पता चलता है कि नेताजी अपने दौर में कितने लोकप्रिय थे. यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, आम बागान, साकची में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने और उनके महान स्वतंत्रता अभियान की चित्र-पट्ट विवरणिका का उद्घाटन करने के बाद सरयू राय ने कहा कि गांव-गांव के लोगों को मालूम था कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की है और देश को आजाद कराने के लिए वह निकल पड़े हैं

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वीर सावरकर फाउंडेशन ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती सह पुस्तक विमोचन समारोह का किया आयोजन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

श्री राय ने कहा कि हम लोग नेताजी को अपनी प्रेरणा के रुप में याद करते हैं. उनका कोई विकल्प तो हो ही नहीं सकता. इसलिए हम लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं. उन्होंने कहा कि नेताजी जिस तरीके से आगे बढ़ रहे थे, वह काबिले तारीफ है. यह दुर्भाग्य था कि 1945 में नागासाकी-हिरोशिमा पर अमेरिका ने एटम बम गिरा दिया अन्यथा भारत बहुत पहले आजाद हो गया होता. जय हिंद और तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, यह उनका नारा था जो आज तक लोगों की जुबान पर है. इस मौके पर शेखर डे, राजू दत्ता, सुबोध श्रीवास्तव, मनोज सिंह, अजय श्रीवास्तव, मुकुल मिश्र, आशुतोष राय, सुरंजन राय, हरेराम सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, भीम सिंह, अमरेंद्र पासवान, राघवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, रविशंकर सिंह, विवेक पांडेय, निखार सबलोक, नीरू सिंह, उषा यादव, राजपति देवी, डॉ जेपी महतो, विश्वजीत सिंह, मनकेश्वर चौबे, शशांक शेखर, उत्तम भगत, अमित शर्मा, मुन्ना सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर