Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया झंडोतोलन

SHARE:

  • गणतंत्र दिवस पर गिरिडीह में विकास योजनाओं की चर्चा
  • मंत्री ने किए कई ऐतिहासिक योगदान की बात

फतेह लाइव, रिपोर्टर

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले के झंडा मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा परेड की सलामी लेने से हुई. इसके बाद, मंत्री ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया. झंडोत्तोलन के पश्चात मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार द्वारा की जा रही कई विकास योजनाओं और सामाजिक कल्याण कार्यों पर प्रकाश डाला. सुदिव्य कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी को हमारे संविधान के लागू होने के साथ ही हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बन गया. उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन की अहमियत बताते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया, जिनकी वजह से आज हम इस स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश में रह पा रहे हैं. मंत्री ने झारखंड की पावन भूमि से जुड़े महान नेताओं जैसे बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू, चाँद-भैरव, नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रेरणा का उल्लेख किया और कहा कि यह धरती हमेशा से वीरों और महानायकों की भूमि रही है, जो देश की स्वतंत्रता के लिए प्रेरणा स्रोत बने.

इसे भी पढ़ें : Kolkata : तिरुपति एक्सप्रेस का बड़ा रेल हादसा, पार्सल वैन से टकराने के बाद दो डिब्बे पटरी से उतरे

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंत्री ने गिरिडीह जिले में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि, “गिरिडीह जिले में पिछले वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और पेयजल के क्षेत्र में कई योजनाएं संचालित की गई हैं.” उन्होंने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, स्मार्ट क्लास, महिला सशक्तिकरण योजनाओं और पीएम किसान सम्मान निधि का जिक्र किया. मंत्री ने गिरिडीह जिले में किए गए विकास कार्यों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, शिक्षा में बच्चों को बेहतर अवसर देने और महिलाओं के लिए सम्मानजनक योजनाओं की उपलब्धियों को साझा किया. स्वास्थ्य के क्षेत्र में मंत्री ने बताया कि गिरिडीह जिले में 124 मरीजों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत 5 करोड़ की सहायता दी गई है, और 50725 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ है. इसके साथ ही, 492 कुपोषित बच्चों का उपचार किया गया. उन्होंने यह भी बताया कि गिरिडीह सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे और डायलिसिस यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं. शिक्षा के क्षेत्र में 7924 छात्रों को साईकिल और 26838 बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई, साथ ही 52 स्मार्ट क्लास का निर्माण किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संविधान पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर दुखद – सरयू राय

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगभग 350000 लाभुकों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ दिया गया. कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में, झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत पक्का घर बनाने की योजना पर काम चल रहा है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1.5 लाख किसानों को लाभ पहुंचाया गया. पर्यटन और खेलकूद के क्षेत्र में गिरिडीह जिले में 42 पर्यटन स्थलों का विकास किया गया है और डसरी वाटरफॉल को ईको-पर्यटन स्थल बनाने की योजना बनाई गई है. इसके अलावा, 11 करोड़ की लागत से नए स्टेडियम का निर्माण हो रहा है. मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार का उद्देश्य राज्य को विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना है. साथ ही, उन्होंने झारखंड के नागरिकों से आह्वान किया कि वे मिलकर राज्य के विकास में अपना योगदान दें और सरकार की योजनाओं को सही तरीके से लागू करने में सहयोग करें. समारोह के दौरान कई संगठन और विभागों को प्रशस्ति पत्र दिए गए, और विभिन्न विभागों की झांकियां प्रस्तुत की गई. सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की झांकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं परिवहन विभाग की झांकी प्रथम और समाज कल्याण विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर