Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : संविधान पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर दुखद – सरयू राय

SHARE:

  • संविधान की समीक्षा की जरूरत, लेकिन आलोचना नहीं

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर और बारीडीह कार्यालय में ध्वजारोहण करने के बाद जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने संविधान के 75 साल पूरे होने पर देशभर में हो रहे आरोप-प्रत्यारोप पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि संविधान की समीक्षा तो होनी चाहिए, लेकिन उसकी आलोचना करना देशहित में नहीं है. सरयू राय ने कहा कि राजनीतिक दलों में संविधान को लेकर एकांगी सोच हावी हो गई है, जहां हर दल अपनी धारणा को सही मानकर दूसरों पर आरोप लगा रहा है. इससे संविधान के प्रति सम्मान की भावना कम हो रही है. उनका कहना था कि संविधान का लचीलापन ही इसकी ताकत है, लेकिन हम इसे एक दूसरे पर आरोप लगाने का साधन बना रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन और देशभक्ति का जश्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में किए गए संशोधनों की भी चर्चा की और कहा कि संविधान में बदलाव जरूरी है, लेकिन इस प्रक्रिया में आम सहमति बनानी चाहिए, ताकि भविष्य में संविधान हमारे समाज और देश के लिए और बेहतर हो सके. सरयू राय ने यह भी कहा कि भारतीय संविधान हस्तलिखित था और उसमें भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों को समाहित किया गया था, जिनमें रामायण, महाभारत और वेदों के संदर्भ शामिल हैं. आज उसी संविधान को लेकर राजनीतिक दलों के बीच विवाद बढ़ रहा है, जो बेहद दुखद है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर