Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन और देशभक्ति का जश्न

SHARE:

  • विकास सिंह ने गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन किया. उन्होंने मानगो उलीडीह के आदिवासी जन कल्याण उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संविधान की महत्ता पर बात की. इसके बाद, मानगो चावल बाजार में आयोजित समारोह में कृषि बाजार समिति के सचिव को चेतावनी दी. उन्होंने स्थानीय दुकानदारों के साथ स्वर्गीय संतोष सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और बालिगुमा बागान में जलेबियां बांटकर उत्सव मनाया. इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें :  Latehar : महावीर मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा, गांव में उमंग का माहौल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यूथ बॉयज क्लब में गणतंत्र दिवस उत्सव

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूथ बॉयज क्लब ईस्ट प्लांट बस्ती में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया. प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने ध्वज फहराया और सतबीर सिंह सोमू ने बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण किया. इस उत्सव में मनिंदर सिंह, सोनू साहू, बाबई, संदीप सिंह, सूरज गुरबीर सिंह, शिवा, बिट्टू, सुमन, दे बंटी सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का माहौल उल्लासपूर्ण था, और सभी ने मिलकर देशभक्ति का जश्न मनाया.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कई जगहों पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दी बधाई

सूर्य मंदिर में गणतंत्र दिवस उत्सव

76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर लक्ष्मीकांत सिंह, संजीव सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, बाबुआ सिंह, गुंजन यादव, अमरजीत सिंह और राजा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. रघुबर दास ने अपने संबोधन में देश की एकता और अखंडता की बात की और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. इस भव्य समारोह में देशभक्ति के गीतों के साथ वातावरण गूंज उठा.

इसे भी पढ़ें :  Giridih : भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस समारोह में संतोख सिंह का योगदान

आज गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया, खासतौर पर इस साल क्योंकि यह स्कूल के प्रिंसिपल संतोख सिंह का आखिरी राष्ट्रीय कार्यक्रम था, जो 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एस. निशान सिंह ने तिरंगा फहराया. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह को जीवंत किया. प्रिंसिपल संतोख सिंह ने अपने भाषण में देशभक्ति का संदेश दिया. मुख्य अतिथि ने उनके योगदान की सराहना की, और एंकरिंग परमजीत कौर और गुरप्रीत कौर ने की.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : 76वें गणतंत्र दिवस पर वन विभाग ने किया ध्वजारोहण

संविधान की महत्ता पर पवन अग्रवाल का संदेश

76वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल ने देव नगर, गांधी आश्रम और जेम्को में ध्वजारोहण किया. इस मौके पर उन्होंने महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय संविधान की महत्ता पर बात की. पवन ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की अध्यक्षता में प्राप्त भारतीय संविधान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है. उन्होंने कर्तव्यों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि भारत अब एक नए रूप में बदल रहा है और दुनिया आशा की नजरों से देख रही है. कार्यक्रम में स्थानीय लोग और कालीमाती विद्यालय के छात्र भी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस उत्सव

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में धूमधाम से समारोह मनाया. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने राष्ट्रध्वज फहराया और सभी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए, सभी को भारत के गणतंत्र की रक्षा का संकल्प दिलाया. सेवा दल कांग्रेस ने राष्ट्रगान “जन गण मन” गाकर महापुरुषों का जय घोष किया। समारोह में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया और पूरे आयोजन का माहौल देशभक्ति से गूंज उठा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर