Jamshedpur : सरयू राय ने सरकार से सतनाला डैम से मानगो तक पानी लाने की योजना की मंजूरी की अपील की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने अपने क्षेत्र की पेयजल समस्या को सुलझाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा कि अगर सतनाला डैम से मानगो तक पानी लाने का काम शुरू किया जाता है तो आने वाले सौ वर्षों तक मानगो और घाटशिला में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी. सरयू राय ने बताया कि इस योजना को लागू करने में बहुत कम खर्च आएगा, क्योंकि सिर्फ एक पानी टंकी का निर्माण करना होगा और पाइपलाइन बिछाने का काम दो महीने के भीतर पूरा हो जाएगा. राय ने इस प्रस्ताव को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की बात की और कहा कि अगर सरकार इस योजना को स्वीकार नहीं करती है तो वह मानगो की जनता के साथ मिलकर इसके लिए संघर्ष करेंगे.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : जुस्को अधिकारी को बदबूदार पानी बोतल में भरकर भाजपा नेता ने दी, पीने को कहा.. आगे क्या हुआ अंदर पढ़ें

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत जो पानी मानगो आएगा, वह पर्याप्त मात्रा में होगा और उसकी शुद्धता भी उच्च गुणवत्ता की होगी. साथ ही, इसके माध्यम से मानगो के अस्पतालों और अन्य संस्थानों को भी शुद्ध पानी की उपलब्धता हो सकेगी. सरयू राय ने बताया कि इस योजना में कोई भी बड़ी वित्तीय लागत नहीं आएगी और पानी की आपूर्ति छह महीने के भीतर शुरू हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस योजना को लागू करने के लिए एक जलशक्ति समन्वय समिति की स्थापना करनी चाहिए, जो यह तय करेगी कि पानी का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : प्रधान जिला जज एवं बार संघ ने किया सिविल कोर्ट कैम्पस में झंडोतोलन

सरयू राय ने मानगो की सफाई और कचरा प्रबंधन की स्थिति पर भी चिंता जताई. उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि वह कचरा उठाने और नालों की सफाई के लिए पर्याप्त मैनपावर का आकलन करें और सरकार से बजट दिलवाने के लिए कदम उठाएं. इसके अलावा, उन्होंने प्रस्तावित बस पड़ाव क्षेत्र में नगर निगम के कार्यालय के लिए दो एकड़ जमीन का सुझाव दिया. सरयू राय ने कहा कि मानगो में एक अस्पताल भी है, जो पानी की कमी के कारण बंद पड़ा है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वर्णरेखा नदी से पानी लाने की योजना बनाई है, लेकिन वह मानते हैं कि अगर सतनाला डैम से पानी लाया जाए तो यह अस्पताल भी भरपूर पानी प्राप्त कर सकेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर