Giridih : गणतंत्र दिवस पर व्यवहार न्यायालय में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण

SHARE:

  • न्यायालय में गणतंत्र दिवस पर बच्चों को उपहार और मिठाइयां दी गईं, महात्मा गांधी को किया गया याद

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर प्रिंसिपल जिला और सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया, जिसे पूरे न्यायालय परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने गाया. इस दिन को खास बनाने के लिए महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर डीएलएसए सचिव सोनम बिश्नोई, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट धनंजय कुमार, जिला एडिशनल सेशन जज यशवंत प्रकाश समेत कई न्यायिक पदाधिकारी और गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय ने सरकार से सतनाला डैम से मानगो तक पानी लाने की योजना की मंजूरी की अपील की

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिठाइयां और उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई. न्यायालय कर्मी और पीएलभी वॉलिंटियर्स भी इस समारोह का हिस्सा बने. इस अवसर पर समाजिक एकता और कानून के प्रति समर्पण को बढ़ावा देने के लिए सभी ने मिलकर उत्साह और जोश के साथ गणतंत्र दिवस की खुशियाँ मनाईं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें