Potka : प्रधानाध्यापक सुशील कुमार मांझी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

SHARE:

  • विदाई समारोह में शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं
  • सुशील कुमार मांझी ने किया विद्यालय के विकास में सहयोग का उल्लेख

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हितकु में बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक सुशील कुमार मांझी की सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन तपन कुमार भूईया ने किया और सभी ने पुष्प गुच्छ एवं भेंट देकर सुशील कुमार मांझी को सम्मानित किया. इस अवसर पर संकुल साधन सेवी संजय कुमार, शंकर गोप, और मिथिलेश कुमार सिंह प्रमुख अतिथियों के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की.

इसे भी पढ़ें : Sindri : महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर भाकपा माले द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विदाई समारोह में प्रधानाध्यापक सुशील कुमार मांझी ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि विद्यालय के विकास और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सभी शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ. उन्होंने बताया कि अपने सेवा काल के दौरान बच्चों और स्थानीय लोगों से मिले प्यार और स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगे. इस समारोह में शबनम होरो, अजय कुमार, तपन कुमार भूईया, सुभाषित चंद्र, उर्मिला डोमेन, चंद्र टुडू, अजय कुमार (पूर्व सेवा निवृत्त शिक्षक), भरत प्रसाद शर्मा, इंदु कुमार, ननीसला महतो और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें