WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

SHARE:

  • जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव महेंद्र मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार एवं उनके कार्य आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में स्थापित किया. उनके विचारों से हमें भाईचारे और अहिंसा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

इसे भी पढ़ें : Sindri : महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर भाकपा माले द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने गांधी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सफल हुआ और भारत को आजादी मिली. उन्होंने गांधी जी के अदम्य साहस और बलिदान की सराहना की. प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज कुछ लोग समाज में भाईचारा और शांति की भावना को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन गांधी जी के विचारों के माध्यम से हम समाज में शांति और प्रेम का माहौल बना सकते हैं. कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें रियाजउद्दीन खान, के के शुक्ल, ब्रजेन्द्र तिवारी, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, और अन्य शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर