WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : महानगर भाजपा की सभी इकाईयों का जल्द होगा पुनर्गठन

SHARE:

चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण एवं चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने जिला स्तरीय कार्यशाला को किया संबोधित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर महानगर में भाजपा के विभिन्न इकाइयों के पुनर्गठन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा. इसके निमित्त, मंगलवार को मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला चुनाव के पर्यवेक्षक एवं बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जिला के चुनाव अधिकारी मनोज सिंह, सह चुनाव अधिकारी मिथिलेश सिंह यादव, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे. बैठक में स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा में सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यता के प्रगति एवं अब तक के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. वहीं, उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से सदस्यता अभियान को अति शीघ्र सम्पन्न करने का आह्वान किया.

इस दौरान जिला चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और समन्वय से दायित्व निर्धारण का कार्य सम्पन्न किया जाएगा. कहा कि संगठन के सभी इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसमे सबसे पहले बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल एवं जिला में नियुक्त होगी.

वहीं, प्रदेश महामंत्री सह जिला के चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि मंडलों में पुनर्गठन हेतु 9 फरवरी तक कार्यशाला सम्पन्न होगा. उन्होंने सदस्यता अभियान को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया.

बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया.

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी, मंडल सक्रिय सदस्यता सहयोगी, मंडल संगठन पर्व के सहयोगी समेत अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर