WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने किया गोविंदपुर का दौरा

SHARE:

जिला परिषद कार्यालय में हुआ स्वागत, हाउसिंग बोर्ड के भू परिसंपदाओं का किया निरीक्षण

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान के जमशेदपुर आगमन पर स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष के अनुरोध पर अध्यक्ष के द्वारा गोविंदपुर में हाउसिंग बोर्ड के खाली पड़े भू परिसंपदाओं का निरीक्षण किया गयासर्वप्रथम गोविंदपुरा आगमन पर जिला परिषद सदस्य डॉक्टर परितोष के द्वारा पुष्प कुछ एवं अंग वस्त्र देकर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया एवं उनके द्वारा असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण भी किया गया. इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष से खाली पड़े भू परीसंपदाओं के अतिक्रमण के बारे में बताया, जिसके पश्चात उन्होंने खुद स्वयं जाकर सभी जगह का निरीक्षण किया. इस अवसर पर स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह ने पांच सूत्री मांग पत्र दिया, जिसमें

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

1.सरकारी हाट बाजार में बाजार कॉम्प्लेक्स का निर्माण
2.वीर शिवाजी पार्क की चारदीवारी कर पार्क का निर्माण
3.वीर कुंवर सिंह स्टेडियम के दक्षिण छोर पर विवाह मंडप का निर्माण
4.गोविंदपुर में हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस का निर्माण
5.सीवरेज सिस्टम का पुनः निर्माण
आदि मांग शामिल है.

हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने सभी जगह का स्वयं निरीक्षण किया एवं कार्यपालक अभियंता को सभी जगह पर स्थानीय जनों के सुविधा अनुसार प्रपोजल बना कर बोर्ड पर जमा करने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर हरेंद्र मिश्रा, अरविंद साहू,नरेश गोरा, श्याम किशोर सिंह, अशोक सिंह, सतवीर सिंह बग्गा, अरविंद साहू, मनीष सिंह, विमलेश कुमार, विजय कुमार, रामनवमी सिंह, प्रकाश दुबे, रजनी दास, आनंद मिश्रा, सत्यजीत बनर्जी, नीतीश कुमार, अभिषेक कुमार, मनोज यादव, अमित सिंह, अशोक मुखिया, रितेश सिंह, मनोज गुप्ता,उमेश श्रीवास्तव, मंटू कुमार, रमेश अग्निहोत्री, सीवी राजू, परविंदर सिंह, रजनीश सिंह, ज्योतिष यादव, संजय यादव मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर