Jamshedpur : झारखंड के वीर सपूत कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को सिख बीजेपी नेता सतबीर सिंह”सोमू” ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान और सिख बीजेपी नेता सतबीर सिंह “सोमू” ने , झारखंड के वीर सपूत और सिख समुदाय के बेटे कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ. मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और उनके साथियों ने अपनी जान न्योछावर कर दी. यह घटना पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

हजारीबाग के निवासी और सिर्फ 28 वर्ष की आयु में शहीद हुए कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. उनके इस बलिदान पर पूरे सिख समुदाय और झारखंड का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है, लेकिन उनके परिवार और दोस्तों के लिए यह बेहद दुःखद घड़ी है. हम सभी उनके परिवार के इस गहरे दुःख में सहभागी हैं और प्रार्थना करते हैं कि परमात्मा उन्हें इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दे.कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी की वीरता और देशप्रेम हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा, और उनका बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें