Musabani : बेनाशोल पंचायत भवन में रक्तदान शिविर परसो

SHARE:

शहीद दिलीप बेसरा को रक्तदान कर दी जाएगी श्रृद्धांजलि

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शहीद दिलीप बेसरा स्मारक समिति, बेनाशोल और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में 16 फरवरी रविवार को मुसाबनी प्रखण्ड के बेनाशोल पंचायत भवन में लगातार तीसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में कारगिल शहीद दिलीप बेसरा की 43वीं जन्म जयंती समारोह के अवसर पर पंचायत निवासी अपने वीर सपूत के लिए रक्तदान कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे. बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सौजन्य से रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर 76 बार के रक्तदाता राजेश मार्डी कल रक्तदान शिविर की तैयारी हेतु बेनाशोल गाँव पहुंचे थे. उन्होंने शहीद दिलीप बेसरा की जयंती पर बेनाशोल फुटबॉल मैदान में चल रहे फुटबॉल लीग का भी आनंद उठाया. उन्होंने बताया कि इस शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति सम्मान पत्र के साथ साथ विशेष रूप से उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा और भविष्य में जरूरत पड़ने पर उन्हें रक्त भी उपलब्ध कराया जाएगा. राजेश मार्डी के साथ शहीद के पिता सिंगराई बेसरा, मुखिया सुकुरमुनी हेम्ब्रम, झामुमो नेता गौरंग माहली, उपमुखिया पिंटू दास, भाई नारायण बेसरा, प्रशांत कुमार हांसदा, चांदू राम टुडू, सोमनाथ हांसदा, रवि महतो, प्रदीप मुर्मू, मेघराय टुडू आदि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर