एसडीओ, एलआरडीसी, सभी बीडीओ, सीओ ने जैक बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

विधि व्यवस्था संधारण का लिया जायजा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार, एसडीओ घाटशिला सुनिल चंद्र, एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार, सभी बीडीओ और सीओ द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त हो.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया. शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि एक बेंच पर दो से अधिक छात्र-छात्राएं नहीं बैठें. उन्होंने स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, हेडफोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण परीक्षा केंद्र में लाना सख्त मना है. उन्होंने परीक्षा केंद्रों के शिक्षकों को निर्देश दिया कि प्रथम और द्वितीय पाली में छात्रों की अच्छी तरह जांच कर ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठाएं ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त हो.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें