WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र में बालू की अवैध तस्करी का खुलासा, हाइवा और कार जब्त

SHARE:

  • खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रविवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी और हुड़लुंग के बीच खनन विभाग की टीम और एमजीएम पुलिस की संयुक्त जांच में एक हाइवा (जेएच-05 डीएल 1534) को पकड़ा गया, जिसमें अवैध रूप से बालू लदा हुआ था. जांच के दौरान, हाइवा का इस्कॉर्ट कर रही एक कार (जेएच-05 डीएम 4593) को भी जब्त किया गया. पूछताछ में हाइवा चालक रामदास बेसरा ने गालूडीह के निवासी होने की बात स्वीकार की, जबकि कार मालिक ने खुद को अमित कुमार पांडेय, डिमना रोड का निवासी बताया. माइनिंग इंस्पेक्टर अरविंद उरांव के लिखित बयान पर हाइवा चालक और कार मालिक के खिलाफ एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. जब्त संपत्ति की कुल कीमत 29.10 लाख रुपये आंकी गई है.

इसे भी पढ़ें Holi-2025 : होली-2025 : 13 मार्च को होलिका दहन व 14 मार्च को खेला जाएगा धुलेंडी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अवैध कारोबार में पहले भी शामिल था चालक, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पूछताछ के दौरान हाइवा चालक रामदास बेसरा ने यह स्वीकार किया कि वह पिछले वर्ष मार्च में भी बालू के अवैध कारोबार में पकड़ा गया था और उसे जेल भी जाना पड़ा था. फिलहाल, दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस और खनन विभाग की यह संयुक्त कार्रवाई अवैध बालू तस्करी पर नियंत्रण करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर