Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridh : शिकार देशोम बाहा बोंगा महोत्सव आयोजित, आदिवासी संस्कृति का गरिमामय प्रदर्शन

SHARE:

  • प्रकृति और परंपरा संग आदिवासी समाज ने किया पर्व का उत्सव

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले में आदिवासी छात्रसंघ के नेतृत्व में आयोजित शिकार देशोम बाहा बोंगा महोत्सव में जिले भर के आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. यह पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है और इसमें आदिवासी पुरोहित नायके बाबा के द्वारा जिला मांझीथान के बगल में स्थित जाहेरथान पूजा स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना की गई. इस दौरान सरहुल के महत्व को उजागर करते हुए बताया गया कि यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर है जो पर्यावरण के संरक्षण और पारंपरिक मूल्यों के सम्मान की सीख देती है.

इसे भी पढ़ें Ghatsila : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आदेश पर शोकाकुल परिवार से मिले पार्टी नेता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आदिवासी परंपरा का प्रतीक शिकार देशोम बाहा बोंगा महोत्सव

कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक नृत्य शैली के माध्यम से रोड शो मांझी थान से लेकर HE+2 छात्रावास प्रांगण में कार्यक्रम का अखाड़ा सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर झारखंड के उच्च शिक्षा, तकनीकी, पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया और बाहा पर्व की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर आदिवासी समाज के कई प्रमुख व्यक्तित्व जैसे नूनका टुडू, नुनु लाल मरांडी, सिकंदर हेंब्रम, आदिवासी छात्रसंघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम और अन्य समाजिक कार्यकर्ताओं ने इस महापर्व को सफल बनाने में सहयोग दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर