WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : मऊभंडार में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का पर्व

SHARE:

  • भक्तिभाव और उत्साह के साथ हुआ आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मऊभंडार स्थित बी-ब्लॉक महावीर क्लब अखाड़ा समिति की ओर से रामनवमी का त्योहार पूरे भक्तिभाव और धूमधाम से मनाया गया. रविवार की सुबह पुजारी ब्रजेश पांडेय के देखरेख में नवमी पूजन विधिपूर्वक किया गया. इस अवसर पर भगवान सियाराम और वीर हनुमान जी की पूजा अर्चना बड़े ही श्रद्धा भाव से की गई. वैदिक मंत्रों के जाप और जय श्रीराम के उद्घोष ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. पूजा के बाद विश्व कल्याण हेतु हवन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : घरवाटांड़ पंचायत में भव्य रामनवमी शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Gambhir Car Associate Motion Ads

रामनवमी पर भव्य झंडा और शस्त्र पूजन

इस शुभ अवसर पर झंडा और शस्त्र पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न हुआ. आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया. इसके बाद अखंड रामायण पाठ की शुरुआत हुई, जिसमें रामायण की चौपाइयों ने ताम्रनगरी को राममय बना दिया. मनोकामना के झंडे के साथ भव्य जुलूस भी निकाला गया, जिसमें गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु शामिल हुए. महावीर झंडा और पारंपरिक शस्त्र हाथ में लिए अखाड़ा के सदस्य घर-घर जाकर झंडा लेकर आए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रेम नगर की रहने वाली महिला ने लगाई फांसी, मौत, जांच में जुटी पुलिस

पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा आयोजन

इस दौरान युवाओं ने पारंपरिक खेलों का शानदार प्रदर्शन किया. डंका-तासा की धुन पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. इस अवसर पर अखाड़ा समिति के कई प्रमुख सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे, जिनमें ओमप्रकाश सिंह, काल्टू चक्रवर्ती, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल समेत सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे. इस आयोजन ने रामनवमी के पर्व को और भी खास बना दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर