WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में लगी खालसा स्थापना दिहाड़े की रौनक

SHARE:

निशान साहेब का चोला बदलने की सेवा में जुटी संगत, 13 को गुरु जस की बहेगी अमृत धारा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर का सिख समाज इन दिनों खालसा सृजना दिवस (वैसाखी) मनाने की तैयारियों में गोते लगा रही है. विश्व भर सहित कोल्हान के 34 गुरूद्वारे इस दिहाड़े को यादगार मनाने में लगे हैं, तांकि कोई भी संगत इस दिन को कभी भूले नहीं. इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्र में बसे गोलपहाड़ी गुरुद्वारा की प्रबंधन समिति भी खालसा स्थापना दिवस को यादगार बनाने में जुट गई है. प्रधान लखविंदर सिंह के नेतृत्व में रंगरोगन का कार्य गुरुद्वारा परिसर में जोरशोर से चल रहा है, तांकि लोग जुटे तो कहें कि यह खालसा का दिहाड़ा है. इस दौरान उन्होंने भविष्य में की जाने वाली कार्य योजना से भी अवगत कराया.

गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में सृजना दिवस कि रौनक देखते ही बन रही है. प्रबंधन समिति के साथ नौजवान सभा हो या सिख स्त्री सत्संग सभा हर कोई सेवा कार्य में जुटे हुए हैं. रविवार को साप्ताहिक दीवान के दौरान जहां गुरु दरबार में संगत नतमस्तक हुई. वहीं, खालसा पंथ के आन बान शान के प्रतीक श्री निशान साहेब का चोला बदलने की सेवा चली. बारिडीह नौजवान सभा के प्रधान जगजीत सिंह जग्गी ने यह सेवा पूर्ण की. इससे पहले ग्रंथी बीबी गुरमीत कौर ने अरदास की.

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रधान लखविंदर सिंह के साथ वरीय उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह टीटू, चेयरमैन इंदरजीत सिंह साब, सविंदर सिंह, रंजीत सिंह मथारू, प्रधान परमजीत कौर, तरण, जगजीत, अमन, बॉबी आदि कई संगत ने इस सेवा में अपना योगदान निभाया. 13 अप्रैल को पर्व के दिन भी कई विशेष आयोजन होने की बात प्रधान लखविंदर सिंह ने कही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर