Good news for pregnant women of Jamshedpur rural area : जुगसलाई में खुला अल्ट्रा सॉउन्ड सेंटर, गर्भवती महिलाओं को सुविधा, मूत्र और उदर रोग की जांच होगी आसान, देखें – Video, क्या कहा संचालक डॉ संजय ने, तस्वीरों में देखें उदघाटन कार्यक्रम की झलकियां

SHARE:

पूर्व विधायक अरविंद सिंह, प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ फतेह बहादुर समेत कई गणमान्य ने किया उदघाटन

निकट भविष्य में खून, मूत्र और मल समेत कई तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी : डॉ संजय

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई वीर कुंवर सिंह चौक (घोड़ा चौक) के आर के टावर के भूतल पर सोमवार को लैंडमार्क डायगोनेस्टिक सेंटर का शुभारंभ हुआ। पूर्व विधायक अरविंद सिंह, प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉक्टर फतेह बहादुर सिंह और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरीय पदाधिकारी डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने फीता काट कर उद्घाटन किया। लैंड मार्क डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉक्टर संजय सिंह, उनकी पत्नी
डॉ भाग्यश्री ठाकुर और नागरिक सुविधा मंच के प्रदेश संयोजक शशि कुमार मिश्रा ने भी उनका साथ दिया।

बड़ी आबादी को लाभ होगा : डॉक्टर फतेह बहादुर

डॉक्टर फतेह बहादुर सिंह ने कहा, यहां अत्याधुनिक मशीन है। मरीजों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं हैं। राजनगर, जादूगोड़ा, हल्दीपोखर, हाता, तुरामडीह, सुंदरनगर, परसुडीह, खासमहल, बागबेड़ा, करनडीह समेत आसपास की बड़ी आबादी को इससे लाभ होगा। उम्मीद है कि यहां चिकित्सकीय जांच की सुविधा का और विस्तार होगा। संचालक डॉक्टर संजय सिंह ने उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए वायदा किया कि निकट भविष्य में खून, मल, मूत्र की जांच की व्यवस्था की जाएगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बड़ी आबादी में पहला अत्याधुनिक सेंटर : डॉक्टर मृत्युंजय

आईएमए पदाधिकारी डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने कहा, बड़ी आबादी के बीच यह पहला अत्याधुनिक केंद्र है। नई मशीनें है। गर्भवती महिलाओं के साथ मूत्र और उदर रोगियों की जांच भी यहां सहजता से हो सकेगी। और भी रोगों के लिए अल्ट्रा साउंड आसान होगा। सदर और रेल अस्पताल के रोगियों को भी इलाज के लिए जांच में सहायता मिलेगी। संचालक डॉ संजय ने स्थानीय लोगों से अपील की, कि उनके सेंटर में अच्छी सुविधा मुहैया रहेगी. भविष्य में और भी रोगों की जांच की सुविधा शुरू की जाएगी.

ये रहे उपस्थित

उद्घाटन समारोह में डॉक्टर संजय सिंह के पिता सुरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ कुली सिंह, प्रियंका देवी, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, नीलेश सिंह, प्रियांशु सिंह, अंजय कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, सुनील तिवारी, ऋषि मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, उपेंद्र सिंह, केंद्र की स्वागतकर्ता वंदना, आरके टावर के प्रमुख अश्विनी रघुवंशी, फतेह लाइव न्यूज के प्रॉपराइटर सह मुख्य सम्पादक चरणजीत सिंह, पूर्व पुलिस पदाधिकारी विजय सिंह, समाजसेवी बीएन सिंह, अनंत विजय सिंह और आशुतोष प्रसाद सिंह, शिव रिंगसिया आदि उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें