Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : जमुआ में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड यूथ फोर्स का अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन भी जारी

SHARE:

  • प्रखंड परिसर में बैठे अध्यक्ष गौतम सागर राणा और उनके सहयोगी, उठाई 8 सूत्री मांगें

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमुआ प्रखंड परिसर के समक्ष झारखंड यूथ फोर्स के बैनर तले 20वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा. संगठन के अध्यक्ष गौतम सागर राणा के नेतृत्व में यह धरना 24 मार्च 2025 से लगातार दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जमुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी को दिए आवेदन में उन्होंने आठ सूत्री मांगें रखीं हैं, जिसमें जल-नल योजना, खाद्यान्न की कालाबाजारी पर कार्रवाई, स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की नियुक्ति, पेंशन वितरण में नियमितता और लंग़टा बाबा माइंस की जांच जैसी अहम बातें शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur Big News : डोबो डैम में डूबने से दो युवकों की मौत, एक गोलपहाड़ी का सिख युवक, दूसरा गोलमुरी का निवासी, दोनों के घर में पसरा मातम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, प्रशासन अब तक मौन

धरना देने वालों ने आरोप लगाया कि प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है, जिससे जनता को पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, राशन और पेंशन जैसी जरूरी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. यूथ फोर्स के सदस्यों ने यह भी कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा. अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है और आंदोलन को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर