WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

साकची गुरुद्वारा चुनाव : गोल्डू के जुड़ने से निशान सिंह खेमा हुआ और मजबूत, मतदाता सूची बनाने का कार्य युद्ध स्तर जारी

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची में प्रधान पद के चुनाव तिथि की घोषणा अभी बाकी लेकिन इसको लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई है। अभी का अपडेट यही है की दिग्गज सतबीर सिंह गोल्डू, जो की पहले विपक्ष गुट में थे पक्ष गुट से जुड़ गए है जिससे निशान सिंह खेमा और मजबूत हो गया है। वहीं मतदाता सूची बनाने का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। इसे शनिवार का सबसे बड़ा उलटफेर कहा जा सकता है कि कभी विपक्षी गुट में अग्रिम पंक्ति में रहे सतबीर सिंह गोल्डू ने निशान सिंह खेमे से जुड़कर अपना समर्थन दिया। निशान सिंह खेमे के लिए इसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, इससे निशान सिंह का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : Giridih : भाकपा-माले की समीक्षात्मक बैठक में 20 म‌ई हड़ताल की रणनीति बनी

Gambhir Car Associate Motion Ads

दूसरी तरफ़, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची की ओर से वोटिंग लिस्ट अद्यतन का काम जोर-शोर से एक-एक वोटर के पास जाकर किया जा रहा है ताकि किसी का नाम छूट न जाए या किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। इसी कड़ी में आज साकची बाजार में घूम घूम कर पूरी वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है तथा जिनके नाम छूट गया है उनका नाम जोड़ा जा रहा है। वैसे युवा जो 18 वर्ष से ऊपर आयु के हो गए हैं उनका नाम भी वोटर लिस्ट में दर्ज किया जा रहा है, सभी के आधार कार्ड के नंबर लिए जा रहे हैं जो की वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे हैं।
गौरतलब है कि वोटर लिस्ट बनने के बाद 10 मई जिसे साकची गुरुद्वारा साहिब के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित किया जाएगा तथा त्रुटि निवारण के लिए आम संगत को 20 मई तक का समय दिया जाएगा।

जिनका नाम छूट गया है, सूचीबद्ध नहीं है या किसी और प्रकार की त्रुटि है तो वह वोटर स्वयं गुरुद्वारा साहिब कार्यालय आकर अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करा कर फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। 20 मई के बाद वोटर लिस्ट में यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो पक्ष और विपक्ष के लोग अपनी बातें सीजीपीसी मनोनीत दो सदस्यों के पास रखेंगे और दोनों सदस्य साकची की संगत द्वारा बनाए गए संयोजक एवं सह संयोजक के साथ मिलकर उन त्रुटियों को दूर करेंगे ताकि दोनों पक्षों के बीच आगे किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न ना हो।
21 से 25 मई तक फ्रेश वोटर लिस्ट बनाकर संयोजक एवं सह संयोजक को सौंपी जाएगी ताकि वे नामांकन प्रक्रिया शुरू कर सकें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर