Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : जिले के जमुआ चौक में गंदगी का अंबार, जनता परेशान

SHARE:

  • जमुआ में स्वच्छता का सपना अधूरा, गंदगी से जूझ रही जनता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के जमुआ चौक की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है. हालांकि जमुआ प्रखंड को मॉडल प्रखंड के रूप में जाना जाता है, लेकिन जब भी आप यहां से गुजरते हैं, चौक पर हर जगह कूड़ा-करकट और गंदगी का ढेर दिखाई देता है. यह स्थिति प्रखंड के अधिकारियों के लिए एक सवाल खड़ा करती है कि क्या उन्हें यह सब नजर नहीं आता है. बावजूद इसके, स्वच्छ जमुआ और सुंदर जमुआ की योजना के बजाय यहां के लोग गंदगी से परेशान हैं. इस मामले में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि गंदगी का आलम सभी को दिखाई दे रहा है, लेकिन फिलहाल प्राथमिकता नाला निर्माण की है. उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त को इस संबंध में पत्र भेजा गया है और मौखिक रूप से भी चर्चा की गई है. आश्वासन मिला है कि जल्द ही नाले का निर्माण किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : लोयोला स्कूल ने होलिस्टिक बैगलेस डे का खिताब जीता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नाले का निर्माण होने के बाद बदल सकती है जमुआ की स्थिति

संजीत यादव का कहना है कि नाला निर्माण के बाद जमुआ की स्थिति बेहतर हो जाएगी और यह स्वच्छ, सुंदर दिखाई देगा. वहीं, झामुमो प्रखंड सचिव रोजन अंसारी ने कहा कि इस बार भी भाजपा की विधायक मंजू कुमारी लगातार चौथे कार्यकाल के लिए चुनी गईं हैं, और उन्होंने चुनाव के दौरान जमुआ के लोगों से वादा किया था कि वह जमुआ को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगी. हालांकि, स्थिति को देखकर यह साफ है कि वादा पूरा नहीं हो पाया है. इस गंदगी के कारण लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर