Dhanbad : डिनोबली स्कूल सिंदरी की टॉपर पल्लवी को भाजपा नेता दिनेश सिंह ने किया सम्मानित

SHARE:

  • भाजपा नेता ने पल्लवी को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सिंदरी स्थित डिनोबली स्कूल की दसवीं कक्षा की टॉपर पल्लवी पाठक को रविवार को भाजपा नेता दिनेश सिंह ने उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर भाजपा नेता ने पल्लवी को बुके देकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उसे आशीर्वाद दिया. पल्लवी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दिनेश सिंह ने कहा कि नाना शंकर पाण्डेय की देखरेख में पल्लवी ने यह उपलब्धि प्राप्त की है और सिंदरी का नाम रोशन किया है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : मंत्री ने तेनुघाट बांध के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दिनेश सिंह ने छात्रों को मेहनत करने की दी सलाह

भाजपा नेता दिनेश सिंह ने कहा कि पल्लवी की परीक्षा में सफलता गहन अध्ययन और कठिन मेहनत का परिणाम है. उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत और बुद्धि की वृद्धि करने की सलाह दी, ताकि वे देश का नाम रोशन कर सकें. दिनेश सिंह ने यह भी बताया कि पल्लवी आगे चलकर आईएएस बनना चाहती है. इस दौरान पल्लवी के परिजन बृजेश सिंह और नंदकिशोर सिंह भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर