WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Deoghar : देवघर में नीट परीक्षा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया केंद्रों का निरीक्षण

SHARE:

  • कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के लिए दिए गए दिशा निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

देवघर जिले में 4 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर उपायुक्त विशाल सागर और पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान ए.एस कॉलेज, देवघर कॉलेज, और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखीया में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर एनटीए द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आदेश संबंधित अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को दिया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, जैसे पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी, और बिजली व्यवस्था की जांच की. उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान कोई भी गड़बड़ी या नकल की घटना न हो.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जिले के जमुआ चौक में गंदगी का अंबार, जनता परेशान

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजामों की समीक्षा की. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा. इसके अलावा, प्रत्येक केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है. जिला प्रशासन ने नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल मुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखने का आदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : मंत्री ने तेनुघाट बांध के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जिले के पांच प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय अधिकारी, और पुलिस अधिकारी सक्रिय रूप से तैनात हैं. वे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सतर्क हैं. इन सभी प्रयासों के कारण परीक्षा में नकल और अव्यवस्था की संभावना को पूरी तरह से नकारा जा रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर