WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नगर के साहित्यकारों ने काव्य सम्मेलन के साथ सुमित्रानंदन पंत एवं रविंद्रनाथ ठाकुर की जयंती मनाई

SHARE:

  • साहित्यिक कार्यक्रम में सम्मानित कवियों ने काव्य पाठ किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत एवं रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका ने की, और संचालन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने किया. इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी मंचासीन रहे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जीव ग्लोबल इंडियन वूमेन संगठन ने किया होममेकर डे का भव्य आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads

साहित्यकारों ने कवि पंत एवं टैगोर के योगदान पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पार्पण से हुई. इसके बाद पुनम महानंदन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, और अशोक पाठक ‘स्नेही’ ने साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत का तथा डॉ. वीणा पांडेय ‘भारती’ ने कवि रविंद्रनाथ टैगोर का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया. इसके बाद ‘काव्य कलश’ के तहत 31 शहर के प्रमुख कवियों ने अपने स्वरचित काव्य का पाठ किया. इनमें वसंत जमशेदपुरी, अशोक पाठक ‘स्नेही’, नीता सागर चौधरी, ममता कर्ण ‘मनस्वी’, वीणा कुमारी, और अन्य प्रमुख कवि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में सफाई कर्मचारियों का हंगामा, डेविड के शव को परिवार को देने से किया इनकार

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार सिद्धनाथ दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया गया

कार्यक्रम के अंत में तुलसी भवन में उपस्थित वरीय पत्रकार और झारखंड प्रदीप पत्रिका के संपादक सिद्धनाथ दुबे के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट की मौन प्रार्थना की गई. इस कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार ओझा, डॉ. संजय पाठक ‘स्नेही’, सतप्रीत सिंह, और प्रशांत कुमार की उपस्थिति भी सराहनीय रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर