WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

patna Saheb : तख्तों की तल्खी को दूर करने पहुंची एसजीपीसी की टीम, बैठक में कमेटी का स्पष्ट संदेश

SHARE:

वापस लौटी टीम, सौंपेगी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान को रिपोर्ट

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब व श्री अकाल तख्त साहिब के बीच दोनों तख्त से जारी हुकूमनामा के बाद बढ़ी टकराहट व तल्खी को दूर करने के लिए गुरुवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से चार सदस्यीय दल तख्त साहिब पहुंचा. जहां पर प्रबंधक कमेटी के पदधारक और सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में कमेटी के पदधारक और सदस्यों ने स्पष्ट कर दिया कि तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के मान मर्यादा और संविधान अनुकूल कार्य होगा. किसी तरह का समझौता नहीं होगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक के दौरान पंच प्यारों की ओर से जारी हुकूमनामा और पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर ए मस्कीन के मुद्दे पर चर्चा की गयी. बैठक में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लख्खा, कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सचिव हरवंश सिंह, सदस्य डॉ गुरमीत सिंह, महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन, हरपाल सिंह जाैहल और राजा सिंह शामिल हुए.

जबकि एसजीपीसी से आयी टीम में वरीय उप प्रधान सरदार रघुजीत सिंह विरक, सरदार जसवीर सिंह जस्सी, सरदार गुरचरण सिंह ग्रेवाल और सरदार गुरबचन सिंह करमूवाला शामिल थे. प्रबंधक कमेटी के सदस्य महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि एसजीपीसी से आयी टीम अपनी रिपोर्ट प्रधान को सौंपेगी. बताते चलें कि बीते 21 मई को अकाल तख्त की ओर से जारी हुकूमनामा के बाद तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों की बैठक जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई थी. इसमें श्री अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़राज और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बाबा टेक सिंह को तनख्यैया घोषित कर दिया. वहीं अकाली दल के प्रमुख सह पूर्व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को भी साजिशकर्ता मानते दस दिनों के अंदर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में पंच प्यारों के समक्ष उपस्थित होने का हुकूमनामा जारी किया गया था. इसी के बाद से तल्खी बढ़ी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर