Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Bokaro : बोकारो पुलिस ने बैटरी चोरी का किया खुलासा, 112 बैटरियों के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

  • मोबाइल टावरों से हो रही चोरी पर पुलिस ने जताई सख्ती, आरोपी की गिरफ्तारी से 10 मामले सुलझाए

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले में मोबाइल टावरों से हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने एक आरोपी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर कुल 112 चोरी की बैटरियां, एक कार, मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त औजार जब्त किए गए हैं. बरामद बैटरियों की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 83 हजार रुपये बताई जा रही है. बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने 10 जून को चास मुफ्फसिल थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बीएसएनएल, जियो और एयरटेल के टावरों से लगातार बैटरी चोरी हो रही थीं. 9 जून को चास मुफ्फसिल थाना में दर्ज मामले की जांच के दौरान एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : चुनाव हारने के बाद भी जनसुविधा के लिए तत्पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर धनबाद के कबाड़ी दुकानदार जावेद की दुकान से चोरी की गई 112 बैटरियों को बरामद किया है. इस गिरफ्तारी से 10 चोरी के मामलों का खुलासा संभव हो पाया है. पुलिस अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि इस कार्रवाई से नेटवर्क टावर कंपनियों को बड़ी राहत मिली है और चोरी की घटनाओं में कमी आएगी. पुलिस ने इस मामले में कड़ी सतर्कता बरतने का आश्वासन भी दिया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर