WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : निषिद्ध मादक पदार्थों के उपयोग रोकने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

  • समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं जनसंपर्क विभाग ने नशा मुक्त झारखंड अभियान को तेज किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले में नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत 11 जून को जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. समाज कल्याण विभाग के बाल विकास परियोजना कार्यालय बी.एस. सिटी बोकारो में निषिद्ध मादक पदार्थों के उपयोग रोकने हेतु परियोजना स्तर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उपस्थित सेविका एवं सहायिकाओं को तम्बाकू, गुटखा, गांजा, भांग सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं उससे होने वाले मानसिक और पारिवारिक संकटों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई. सभी को अपने-अपने क्षेत्र में निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : दहेज रहित आदर्श विवाह करने वाले युवक को बोकारो में सम्मानित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कराया

स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल के सभागार में विभिन्न प्रखंडों के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया. इस कार्यशाला में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रभाव, कानून, जीवन कौशल, प्रतिरोध तकनीक और सामुदायिक लामबंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की गई. सिविल सर्जन एवं डीपीएम ने बताया कि प्रशिक्षित कर्मी आगे प्रखंड व पंचायत स्तर पर अन्य लोगों को निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग से रोकने हेतु जागरूक करेंगे. साथ ही नशे को ना, जिंदगी को हां के स्लोगन को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने पर जोर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : शोलंकी सोनू की मजबूर माँ ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने चलाया जागरूकता वैन अभियान

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में एलईडी जागरूकता वैन के माध्यम से नशा मुक्त जीवन की दिशा में ऑडियो-वीडियो संदेश प्रसारित किए. इस अभियान के तहत आम जनता को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. इस पहल से लोगों में नशे के प्रति नकारात्मक सोच बढ़ाने और समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर